|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

प्रेमजाल में फंसाकर बेची गई युवती बंगाल से बरामद, सरगना समेत सात गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती को प्रेमजाल और नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के लिए बेचने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
प्रेमजाल में फंसाकर बेची गई युवती बंगाल से बरामद, सरगना समेत सात गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती को प्रेमजाल और नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के लिए बेचने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बताया कि अहरौला पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के गोवालपोखर थाना क्षेत्र के पारा पंजीपाड़ा से सरगना मुहम्मद अली, सुरेश राम और महेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में अब तक सात आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार युवती की मां ने 18 मार्च को अहरौला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है, जिसके बाद गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तो मामला मानव तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा मिला। विवेचना में पता चला कि बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी शिवा मंडल ने करीब दो माह तक फोन पर बातचीत कर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसे गोरखपुर रेलवे स्टेशन बुलाया, लेकिन खुद नहीं पहुंचा और वहां युवती को लेने के लिए अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून को भेज दिया। दोनों युवती को लेकर पूर्णिया के गफ्फार मियां के पास पहुंचे, जहां उसकी मुलाकात महेश कुमार और सुरेश राम से हुई, जो उसे नौकरी दिलाने के बहाने सरिता नाम की महिला एजेंट के पास ले गए और सरिता ने युवती को पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर निवासी मुहम्मद अली को करीब एक लाख रुपये में बेच दिया, जबकि युवती तक पहुंचाने वाले लोगों को आठ-आठ हजार रुपये कमीशन के रूप में दिया गया। उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी ने सबसे पहले आरोपित शिवा मंडल को 17 सितंबर को बंगाल से गिरफ्तार किया, जिसके बाद अभिषेक और सितारा को पांच नवंबर को बिहार के पूर्वी चंपारण से और गफ्फार मियां को नौ नवंबर को बिहार के मधुबन जिले के सरैया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गफ्फार ने पुलिस को उलझाने के लिए युवती को बंगलादेश बेचने की बात कही, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने सरिता एजेंट के जरिए मुहम्मद अली को बेचने की बात स्वीकार की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशन में 18 नवंबर को बंगाल में छापेमारी कर सुरेश राम, महेश कुमार और मुहम्मद अली को गिरफ्तार करते हुए युवती को मुक्त कराया गया। युवती ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसे देह व्यापार के लिए बेच दिया गया है तो उसने विरोध शुरू किया और कई बार भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई, क्योंकि बाहर निकलते ही अली के लोग उसे पकड़कर वापस ले आते थे। युवती ने बताया कि सरिता के घर पर उसके साथ चाकू के बल पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया और इसके बाद मुहम्मद अली उसे अपने वेश्यालय में ले गया और बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने लगा। कार्रवाई करने वाली टीम में अहरौला थाने के उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी, एएचटीयू के निरीक्षक अमित शर्मा, आरक्षी सुधीर प्रजापति, महिला आरक्षी रीमा कुमारी और सर्विलांस सेल के आरक्षी बसंत यादव शामिल रहे। युवती को सकुशल बरामद करने पर एसएसपी डा. अनिल कुमार ने टीम के प्रत्येक सदस्य को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!