|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

प्रेमिका की हत्या के बाद रातभर शव के पास बैठा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सुबह खुद पुलिस को किया फोन

पुणे के आईटी हब हिंजवड़ी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक युवती की पहचान कोमल डहाके के रूप में हुई

NRI Post Hindi Desk · 21 घंटे पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
प्रेमिका की हत्या के बाद रातभर शव के पास बैठा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सुबह खुद पुलिस को किया फोन
📷 NRI Post Hindi Desk

पुणे के आईटी हब हिंजवड़ी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक युवती की पहचान कोमल डहाके के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक का नाम शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे है। दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और पिछले दो से तीन सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शुभम हिंजवड़ी स्थित इन्फोसिस कंपनी में काम करता था, जबकि कोमल विप्रो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। हैरानी की बात यह है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, दोनों शादी करना चाहते थे और उनके इस रिश्ते को दोनों परिवारों की भी मंजूरी मिली हुई थी। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में शक ने जगह बना ली थी और कोमल को शुभम पर किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर होने का संदेह था, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे। रविवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी शुभम ने अपना आपा खो दिया और कोमल के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शुभम ने कोमल के सिर और गले पर लात-घूंसों से बुरी तरह हमला किया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि कोमल की मौत के बाद भी आरोपी शुभम पूरी रात उसके शव के पास बैठा रहा और अगली सुबह उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही हिंजवड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीजी के कमरे में पुलिस को भयावह मंजर देखने को मिला, जहां कोमल अचेत पड़ी थी। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हिंजवड़ी पुलिस ने आरोपी शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना से हिंजवड़ी इलाके में सनसनी फैल गई है और एक होनहार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की इस तरह हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!