महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडराणी जंगल में पुणे एयरपोर्ट की कर्मचारी वर्षा तुरकर की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआत में इस वारदात को लूटपाट के दौरान हुई हत्या बताया गया था, लेकिन चार दिन की जांच में सामने आया कि इसके पीछे प्रेम संबंधों का शक और 13 लाख रुपये की सुपारी थी। पुलिस के मुताबिक, मृतका के साथ मौजूद नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना ने ही हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने कार के जीपीएस का इस्तेमाल कर जंगल में उसकी सटीक लोकेशन हासिल की थी। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किन्ही गांव की रहने वाली वर्षा धुरनलाल तुरकर पुणे के धानोरी में रहती थीं और पुणे एयरपोर्ट पर एयर इंडिया में कर्मचारी थीं। दिवाली की छुट्टियों में वह अपने मायके आई हुई थीं। चौदह नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोंदिया निवासी उनके मित्र नितेश उर्फ नितिन अग्रवाल चार पहिया गाड़ी लेकर किन्ही गांव पहुंचा और दोनों तिरोड़ा घूमने निकले। वापसी के दौरान दोनों गोंदिया जिले के दवनीवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बोंडराणी के शिव मंदिर के पास घने जंगल में रुक गए, जहां शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच मोटरसाइकिल से पहुंचे तीन हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वर्षा के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें मध्य प्रदेश के खैरलांजी स्थित शासकीय ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद नितेश ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लुटेरों ने लूटपाट के इरादे से हमला किया था, लेकिन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की तो मृतका के शरीर और गले पर मौजूद सोने की चेन समेत दूसरे गहने सुरक्षित मिले, जिससे लूटपाट की कहानी पर संदेह हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर तिरोड़ा, खैरलांजी, वाराशिवनी, बालाघाट और गोंदिया के रास्तों पर लगे करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से नितेश की कार का लगातार पीछा करते दिखाई दिए। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उन्नीस नवंबर को गोंदिया के मुर्री इलाके से इमरान करीम शेख को हिरासत में लिया, जिसने सख्ती से पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि नितेश और वर्षा के बीच प्रेम संबंध होने के शक में उसकी पत्नी मोना अग्रवाल परेशान थी और इसी वजह से उसने वर्षा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मोना ने अपने पड़ोसी और परिचित कुणाल श्यामलाल कुंभलकर की मदद ली, जिसने गोंदिया के कुख्यात अपराधी शाहरुख खान फिरोज खान पठाण से संपर्क किया और वर्षा की हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी तय हुई। शाहरुख ने वारदात को अंजाम देने के लिए मुर्री निवासी इमरान शेख, नलेन उर्फ नायला शेख और क्रिश राऊत को तैयार किया। जांच में यह भी सामने आया कि नितेश जिस कार से वर्षा को घुमाने ले गया था, वह उसकी पत्नी मोना के नाम पर रजिस्टर्ड थी और उसमें टोयोटा आई-कनेक्ट जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। मोना ने इस मोबाइल ऐप की आईडी और पासवर्ड हमलावरों के मोबाइल फोन में एक्टिवेट कर दिया था, जिसके जरिए आरोपी घर बैठे कार की लाइव लोकेशन देख रहे थे। जैसे ही नितेश की कार बोंडराणी जंगल के सुनसान इलाके में जाकर रुकी, हमलावरों को इसकी जानकारी मिल गई और तीनों शूटर मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे और वर्षा पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस तरह कार में लगे जीपीएस सिस्टम को ही वारदात की साजिश का अहम हथियार बनाया गया। मामले में स्थानीय अपराध शाखा और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मोना अग्रवाल, मध्यस्थ कुणाल कुंभलकर, सुपारी लेने वाले शाहरुख पठाण और शूटर इमरान शेख को गिरफ्तार कर लिया है और चारों को आगे की जांच के लिए दवनीवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी नलेन शेख और क्रिश राऊत अभी फरार हैं और पुलिस
प्रेमी की पत्नी ने 13 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या, GPS ने खोला राज
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडराणी जंगल में पुणे एयरपोर्ट की कर्मचारी वर्षा तुरकर की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआत में इस वारदात को लूटपाट के दौरान हुई हत्या बताया गय
NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



