|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

फरीदाबाद ओयो होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा का शव बरामद, सुसाइड नोट मिला, बॉयफ्रेंड फरार

हरियाणा के फरीदाबाद में सराय थाना क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल के कमरे से दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान कुरैशीपुर, गांधी कॉलोनी की रहने वाली अ

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 8 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
फरीदाबाद ओयो होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा का शव बरामद, सुसाइड नोट मिला, बॉयफ्रेंड फरार
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा के फरीदाबाद में सराय थाना क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल के कमरे से दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान कुरैशीपुर, गांधी कॉलोनी की रहने वाली अर्चना (19) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अर्चना सोमवार सुबह कॉलेज के लिए निकली थी और दोपहर करीब 3 बजे तक परिवार वालों की उससे फोन पर बात भी हुई थी, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। काफी तलाश करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने मंगलवार सुबह धौज थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सराय इलाके के एक होटल के कमरे में युवती के अचेत पड़े होने की सूचना मिली। जब होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खोला, तो अर्चना बेड पर बेहोश पड़ी थी और उसके मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से चूहे मारने की दवाई और एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है। शुरुआती सबूतों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि युवती ने चूहे मारने की दवा खाकर जान दी है। सराय थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि होटल के रजिस्टर की जांच में सामने आया है कि अर्चना और उसके पड़ोस में रहने वाले विपिन यादव नाम के युवक ने आईडी के साथ सोमवार को होटल में चेक-इन किया था। घटना के बाद से ही विपिन यादव मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बरामद सुसाइट नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
फरीदाबाद ओयो होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा का शव बरामद, सुसाइड नोट मिला, बॉयफ्रेंड फरार — NRI Post