दुनिया भर के विशेषज्ञ 23-24 नवंबर 2026 को फरीदाबाद के अमृता विश्व विद्यापीठम में सातवें विश्व भूस्खलन मंच के लिए जुटेंगे। भारत पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करेगा। अमृता विश्व विद्यापीठम के सेक्टर-88 स्थित परिसर में आयोजित होने वाले इस मंच में करीब 70 देशों के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, इंजीनियर, नीति निर्माता और आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को कम करने और समय रहते चेतावनी देने की आधुनिक तकनीकों पर इस सम्मेलन में गहन मंथन किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य विषय सुरक्षित और आपदा-रोधी समुदायों के निर्माण के लिए भूस्खलन विज्ञान एवं उसके व्यावहारिक उपयोग पर केंद्रित रहेगा। मंच पर भूस्खलन की पहचान, जोखिम का आकलन, रिमोट सेंसिंग, सैटेलाइट तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल ट्विन और शुरुआती चेतावनी प्रणाली जैसे विषयों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ यह भी साझा करेंगे कि पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक शोध का किस तरह उपयोग किया जा सकता है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए शोध, तकनीक और नीतिगत अनुभव साझा करने का अवसर बनेगा, जिससे फरीदाबाद को भी अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक आयोजनों के मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह विश्व भूस्खलन मंच को संबोधित करेंगे। प्रवक्ता के अनुसार 23 नवंबर 2026 को दोपहर एक से 1.30 बजे तक डॉ. जितेंद्र सिंह इस मंच को संबोधित करेंगे, जबकि अगले दिन यानी 24 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच को संबोधित करेंगे।
फरीदाबाद में जुटेंगे 70 देशों के वैज्ञानिक, भारत पहली बार करेगा विश्व भूस्खलन मंच की मेजबानी
दुनिया भर के विशेषज्ञ 23-24 नवंबर 2026 को फरीदाबाद के अमृता विश्व विद्यापीठम में सातवें विश्व भूस्खलन मंच के लिए जुटेंगे। भारत पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करेगा। अमृता विश्व विद्यापीठम
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


