|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

फेस्टिवल सिटी में दुकान-ऑफिस का सपना दिखाकर 88 निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी, 6 डायरेक्टरों पर FIR

नोएडा के सेक्टर-143बी में फेस्टिवल सिटी (मिस्ट एवेन्यू) परियोजना के नाम पर करीब 88 निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। परियोजना के निदेशकों ने निवेशकों को आईटी सेक्टर से जुड़े

NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
फेस्टिवल सिटी में दुकान-ऑफिस का सपना दिखाकर 88 निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी, 6 डायरेक्टरों पर FIR
📷 NRI Post Hindi Desk

नोएडा के सेक्टर-143बी में फेस्टिवल सिटी (मिस्ट एवेन्यू) परियोजना के नाम पर करीब 88 निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। परियोजना के निदेशकों ने निवेशकों को आईटी सेक्टर से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें निर्धारित समय में बनाकर देने का वादा किया था, लेकिन सालों बाद भी उन्हें न दुकानें मिलीं और न ही कार्यालय। निवेशकों की रकम भी वापस नहीं की गई। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), मेरठ की जांच में धोखाधड़ी के साक्ष्य मिलने के बाद शासन की मंजूरी से छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आर्थिक अपराध शाखा के डीजी जयनारायण सिंह ने बताया कि ईओडब्ल्यू की ओर से 18 नवंबर को मेरठ सेक्टर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 दर्ज कराया गया है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120 बी के तहत सतिंदर सिंह भसीन उर्फ मोंटू भसीन, उनकी पत्नी क्वेन्सी भसीन, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, विनोद कुमार, युवराज अबोल, सरबजीत सिंह साहनी और रितेश गुप्ता को नामजद किया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना की जाएगी। जांच के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2008 में आनंद इन्फो एज प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-143 में प्लाट नंबर-1 पर आईटी सेक्टर से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण और बिक्री के लिए एक लाख वर्गमीटर जमीन आवंटित की थी। वर्ष 2012 में प्राधिकरण ने इस भूखंड को सेक्टर-143बी में आवंटित कर दिया और इसका मानचित्र 26 अक्टूबर 2012 को स्वीकृत हुआ था। इसके बाद कंपनी के निदेशकों ने मिस्ट एवेन्यू और फेस्टिवल सिटी के नाम से योजना लांच की और निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाए, लेकिन परियोजना का निर्माण पूरा नहीं कराया। ईओडब्ल्यू की जांच में भूखंड पर आंशिक निर्माण ही मिला और निवेशकों से रकम लेने के बावजूद उन्हें दुकान और कार्यालय उपलब्ध नहीं कराए गए, साथ ही उनकी जमा रकम भी वापस नहीं की गई। जांच में सात निदेशकों की भूमिका सामने आई, जिनमें सतिंदर सिंह भसीन उर्फ मोंटू भसीन, उनकी पत्नी क्वेन्सी भसीन, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, विनोद कुमार, युवराज अबोल, सरबजीत सिंह साहनी और रितेश गुप्ता शामिल हैं। सतिंदर सिंह भसीन का नाम बाइक बोट घोटाले में भी आरोपी के रूप में सामने आ चुका है, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 6 जुलाई 2021 को सतिंदर सिंह भसीन के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्रवाई से पहले अदालत की अनुमति लेने का आदेश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में शासन ने फिलहाल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच कराने की मंजूरी दी है। अब ईओडब्ल्यू मामले में निवेशकों से जुटाई गई रकम और आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!