आधुनिकता के इस दौर में जहां यातायात के साधनों में ट्रैक्टर और अन्य वाहनों का चलन तेजी से बढ़ा है, वहीं आज भी कुछ श्रद्धालु अपनी पुरानी परंपराओं को सहेजे हुए हैं। अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र के सैदपुर पिपली निवासी मुनेश पिछले 30 वर्षों से अपने परिवार के साथ बैलगाड़ी से तिगरी गंगा मेले में पहुंचते आ रहे हैं। उनके गांव से तिगरी मेले की दूरी करीब 35 किलोमीटर है, लेकिन इसके बावजूद वह हर वर्ष बैलगाड़ी के जरिए ही मेले में पहुंचकर गंगा मैया के दर्शन और मेले का आनंद लेते हैं। कभी तिगरी गंगा मेले में जाने के लिए बैलगाड़ी ही ग्रामीणों का प्रमुख साधन हुआ करती थी, और बैलों के गले में बंधे घुंघरुओं की छन-छन तथा बैलगाड़ी के पहियों की धीमी रफ्तार से निकलती आवाज रास्ते को एक अलग ही आनंद से भर देती थी। ऐसा प्रतीत होता था, मानो घुंघरुओं की मधुर धुन में कोई बांसुरी बज रही हो। समय बदला और बैलगाड़ियों की जगह ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों ने ले ली, लेकिन कुछ लोगों के दिलों में आज भी वही पुराना अंदाज जिंदा है। मुनेश के लिए यह सफर केवल मेले तक पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और पुरानी यादों से जुड़ा एक खास अनुभव है। उनकी बैलगाड़ी की छम-छम करती आवाज राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। तिगरी गंगा मेले की ओर जाती बैलगाड़ी की छम-छम करती घंटियों की आवाज आज भी ग्रामीण संस्कृति और आस्था की अनूठी तस्वीर पेश कर रही है। आधुनिकता के बीच मुनेश की यह अनूठी पहल संदेश दे रही है कि बदलते समय के साथ साधन भले बदल जाएं, लेकिन अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ाव कभी कम नहीं होना चाहिए।
बदलते दौर में भी जिंदा है पुरानी परंपरा, 30 साल से बैलगाड़ी से तिगरी मेला पहुंच रहा यह परिवार
आधुनिकता के इस दौर में जहां यातायात के साधनों में ट्रैक्टर और अन्य वाहनों का चलन तेजी से बढ़ा है, वहीं आज भी कुछ श्रद्धालु अपनी पुरानी परंपराओं को सहेजे हुए हैं। अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र के सैदपु
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




