|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बनारसी शॉल, गंगाजल और रामायण पेंटिंग... PM मोदी ने नेपाली समकक्ष बालेन शाह को दिए खास उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को कई खास और सांस्कृतिक महत्व के उपहार भेंट किए। दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे बालेन शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्

NRI Post Hindi Desk · 1 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बनारसी शॉल, गंगाजल और रामायण पेंटिंग... PM मोदी ने नेपाली समकक्ष बालेन शाह को दिए खास उपहार
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को कई खास और सांस्कृतिक महत्व के उपहार भेंट किए। दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे बालेन शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसके बाद यह उपहार सौंपे गए। इस दौरान दोनों नेताओं ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच ट्रेन सेवा को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री को भगवान राम की यात्रा पर आधारित ‘कलमकारी संपूर्ण रामायण’ पेंटिंग भेंट की। इस पेंटिंग में भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास, रावण पर विजय और अयोध्या वापसी तक की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया है। यह पेंटिंग आंध्र प्रदेश की पारंपरिक श्रीकालहस्ती शैली में कपड़े पर हाथ से बनाई गई है, जिसे बांस की कलम और प्राकृतिक रंगों से तैयार किया गया है। इस पेंटिंग के जरिए भारत और नेपाल के बीच पुराने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी दर्शाया गया है, क्योंकि इसमें भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली के रूप में पूजनीय जनकपुर के साझा संबंध को दिखाया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को वाराणसी की बनारसी ब्रोकेड रेशमी शॉल भी भेंट की, जिसे गुजरात में तैयार किए गए सदेली बॉक्स में रखकर दिया गया। इस रेशमी शॉल पर बारीक डिजाइन और जरी का काम किया गया है, जिसे वाराणसी के कुशल कारीगरों ने तैयार किया है, जबकि सदेली बॉक्स गुजरात की पारंपरिक लकड़ी की कारीगरी और ज्यामितीय इनले वर्क को दर्शाता है। मोदी ने बालेन शाह को वाराणसी का ‘गंगाजल’ भी पीतल के कलश में भेंट किया, जिसे काशी विश्वनाथ मंदिर के पास गंगा नदी से लिया गया है। इस उपहार के जरिए वाराणसी के बाबा विश्वनाथ और काठमांडू के भगवान पशुपतिनाथ के बीच आध्यात्मिक संबंध को दर्शाया गया है। इससे पहले सोमवार दोपहर नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में नरेंद्र मोदी और बालेन शाह की मुलाकात हुई, जहां दोनों नेताओं ने पहले बातचीत की और उसके बाद द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान भारत और नेपाल के बीच आपसी संबंधों और सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!