सीमांचल के फारबिसगंज की प्रतिभाशाली बेटी अंजली कुमारी सोनी ने नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहेंस्ड लर्निंग की अखिल भारतीय परीक्षा में टॉप कर पूरे राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देश भर के हजारों प्रतिभागियों को पछाड़कर अंजली ने पहला स्थान हासिल किया है। फारबिसगंज के हाई स्कूल रोड, वार्ड संख्या 16 निवासी सुमन सोनी और रुक्मणी देवी की पुत्री अंजली ने एनपीटीईएल के चार सप्ताह के विशेष शोध लेखन पाठ्यक्रम में भाग लिया था। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के कुल 3193 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अंजली ने अपने उत्कृष्ट अध्ययन और शोध क्षमता के बल पर 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष रैंक हासिल की है। स्किल इंडिया मिशन के तहत आयोजित इस ऑनलाइन परीक्षा में शानदार सफलता के उपरांत आईआईटी मंडी के सेंटर फॉर कंटीन्यूइंग एजुकेशन के प्रोफेसर तुषार जैन और आईआईटी मद्रास के एनपीटीईएल समन्वयक प्रोफेसर एंड्रयू थंगराज द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस शानदार उपलब्धि के फलस्वरूप अंजली को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में तीन महीने की विशेष सवेतन इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा, जिसके दौरान उन्हें राष्ट्रीय स्तर की अनुसंधान और शैक्षणिक नीतियों के व्यावहारिक संचालन को सीखने का अवसर मिलेगा। अंजली की इस स्वर्णिम सफलता की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल छा गया तथा स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने घर पहुंचकर अंजली और उनके माता-पिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुदूर क्षेत्र से निकलकर आईआईटी द्वारा संचालित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पाना क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए बड़ा प्रेरणा स्रोत है।
बिहार की अंजली ने आईआईटी की राष्ट्रीय परीक्षा में देश भर में पाया पहला स्थान, शिक्षा मंत्रालय में मिलेगी इंटर्नशिप
सीमांचल के फारबिसगंज की प्रतिभाशाली बेटी अंजली कुमारी सोनी ने नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहेंस्ड लर्निंग की अखिल भारतीय परीक्षा में टॉप कर पूरे राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। भारत सरक
NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 15 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



