|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

बिहार के हर शहर में बनेंगे दो सिग्नेचर रोड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के हर शहर में दो-दो सिग्नेचर रोड विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। रविवार को सचिवालय स्थित संवाद सभागार में आयोजित जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक तथा पुलि

NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 2 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बिहार के हर शहर में बनेंगे दो सिग्नेचर रोड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
📷 NRI Post Hindi Desk

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के हर शहर में दो-दो सिग्नेचर रोड विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। रविवार को सचिवालय स्थित संवाद सभागार में आयोजित जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक के साथ दो दिवसीय प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था समीक्षा सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को यह दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि सिग्नेचर रोड शहर की पहचान और सुंदरता दोनों को बढ़ाएंगे, इसलिए प्रत्येक शहर में ऐसी दो सड़कों का विकास सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से हर शहर में सुव्यवस्थित बस स्टैंड की योजना बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा विभाग को पीएम-कुसुम, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और मुख्यमंत्री सौर प्रोत्साहन योजना-2026 के क्रियान्वयन को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिसंबर तक प्रत्येक जिले में एक गांव को चिह्नित कर उसे माडल सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनता के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए उनके साथ संवाद का एक सशक्त इको-सिस्टम तैयार करने को कहा और सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने तथा बिहार को आगे बढ़ाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मेलन में प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को अपने-अपने सुझाव दिए। उल्लेखनीय है कि सिग्नेचर रोड ऐसी विशेष पहचान वाली सड़क को कहा जाता है, जिसका निर्माण किसी शहर या क्षेत्र की अलग पहचान एवं आकर्षण के रूप में किया जाता है। इसका डिजाइन, चौड़ाई, लाइटिंग, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाएं सामान्य सड़कों से बेहतर होती हैं। इसके किनारे आकर्षक लैंडस्केपिंग, हरियाली, फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, साइकिल ट्रैक एवं बैठने की व्यवस्था भी हो सकती है। ऐसी सड़कें शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ यातायात को सुगम बनाती हैं और शहर को आधुनिक शहरी विकास का प्रतीक बनाती हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
बिहार के हर शहर में बनेंगे दो सिग्नेचर रोड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी — NRI Post