बिहार के नालंदा जिले में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शेखअल्ली गांव की है, जहां चंद्रशेखर कुमार के बेटे के तिलक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था और इसमें भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी और खेसारी लाल यादव मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, दर्शकों की भीड़ बेकाबू होने लगी और इसी दौरान लोगों के बीच अचानक रोड़ेबाजी शुरू हो गई। मंच से खेसारी लाल यादव ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पत्थर नहीं, फूल बरसाइए। हंगामा बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद कुछ दर्शक और भड़क गए और उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर रखी दर्जनों कुर्सियां तोड़कर उनमें आग लगा दी। इस घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हालात नियंत्रित नहीं हो सके, जिसके चलते आयोजकों को कार्यक्रम बीच में ही बंद करना पड़ा। डीएसपी-2 ऋषिराज ने बताया कि कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली गई थी या नहीं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है, फिलहाल कार्यक्रम में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद आयोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बिहार में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर हंगामा, दर्शकों ने कुर्सियों में लगाई आग
बिहार के नालंदा जिले में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शेखअल्ली गांव की है, जहां चंद्रशेखर कुमार के बेटे के त
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

