|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

भगवान परशुराम ने अपनी ही मां का सिर क्यों काट दिया था? जानें पौराणिक कथा की असली वजह

भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है और पौराणिक कथाओं में उन्हें एक महान योद्धा तथा कठोर तपस्या करने वाला ऋषि बताया गया है। उनके हाथ में हमेशा फरसा और धनुष दिखाई देता है, लेकिन उनके

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भगवान परशुराम ने अपनी ही मां का सिर क्यों काट दिया था? जानें पौराणिक कथा की असली वजह
📷 NRI Post Hindi Desk

भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है और पौराणिक कथाओं में उन्हें एक महान योद्धा तथा कठोर तपस्या करने वाला ऋषि बताया गया है। उनके हाथ में हमेशा फरसा और धनुष दिखाई देता है, लेकिन उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा प्रसंग भी है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। कथा के अनुसार, एक बार उनके पिता महर्षि जमदग्नि ने उन्हें अपनी ही मां रेणुका का वध करने का आदेश दिया था और पिता की बात मानते हुए परशुराम ने बिना देर किए फरसे से अपनी मां का सिर काट दिया था। यह प्रसंग श्रीमद्भागवत महापुराण के नौवें स्कंद के सोलहवें अध्याय में मिलता है, जिसमें महर्षि जमदग्नि के आदेश, परशुराम के फैसले और वरदान में मां को दोबारा जीवन देने की पूरी घटना बताई गई है। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि एक महान ऋषि थे और उनकी पत्नी का नाम रेणुका था। माता रेणुका भी तपस्या और पतिव्रत धर्म के लिए जानी जाती थीं और कहा जाता है कि उनके तप के प्रभाव से वे नदी से पानी लाने के लिए कच्ची मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल करती थीं। हैरानी की बात यह थी कि बिना पकाई गई मिट्टी का घड़ा पानी में भी सुरक्षित रहता था, जो उनके तपोबल का ही परिणाम माना जाता था। लेकिन एक दिन माता रेणुका नदी पर जल लेने पहुंचीं और वहां उन्होंने गंधर्वराज चित्ररथ को अप्सराओं के साथ जलक्रीड़ा करते देखा। कुछ समय के लिए उनका मन उस दृश्य में उलझ गया और इसी कारण उनका तपोबल प्रभावित हुआ, जिससे कच्ची मिट्टी का घड़ा पानी में टिक नहीं पाया और वे काफी देर तक पानी लाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन सफल नहीं हुईं। जब रेणुका खाली हाथ आश्रम लौटीं, तो महर्षि जमदग्नि को पूरी घटना का पता चल गया और वे इस बात से बेहद नाराज हुए। उन्होंने अपने पुत्रों को माता रेणुका का वध करने का आदेश दे दिया, लेकिन पिता की आज्ञा सुनकर महर्षि जमदग्नि के चार बड़े पुत्र असमंजस में पड़ गए और किसी की हिम्मत अपनी मां के खिलाफ हथियार उठाने की नहीं हुई। उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे महर्षि का क्रोध और बढ़ गया और उन्होंने अपने पुत्रों को आज्ञा न मानने पर श्राप दे दिया। इसके बाद उन्होंने अपने सबसे छोटे पुत्र परशुराम को बुलाया और वही आदेश दोहराया, जिसके बाद परशुराम ने पिता की बात मान ली और फरसे से माता रेणुका का सिर अलग कर दिया। परशुराम के इस कदम के बाद महर्षि जमदग्नि का गुस्सा शांत हो गया और वे अपने पुत्र की आज्ञाकारिता से प्रसन्न होकर उसे वरदान मांगने के लिए कहा। इस मौके पर परशुराम ने अपने लिए कोई धन-दौलत या शक्ति नहीं मांगी, बल्कि उन्होंने पिता से अपनी मां को दोबारा जीवित करने की प्रार्थना की। महर्षि जमदग्नि ने उनकी सभी इच्छाएं पूरी कर दीं और इस तरह माता रेणुका फिर से जीवित हो गईं तथा परिवार पहले की तरह हो गया। इस पौराणिक कथा का उल्लेख श्रीमद्भागवत महापुराण के अलावा पद्म पुराण में भी मिलता है, जहां परशुराम के जीवन और उनके चरित्र से जुड़े कई प्रसंग बताए गए हैं। यह कथा आज भी लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर एक पुत्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया और फिर अपनी मां को दोबारा जीवित कैसे कराया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
भगवान परशुराम ने अपनी ही मां का सिर क्यों काट दिया था? जानें पौराणिक कथा की असली वजह — NRI Post