|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

भोपाल के जनता क्वार्टर पर बुलडोजर की तलवार, 490 परिवारों के सिर से छत जाने का संकट

भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर को हाउसिंग बोर्ड द्वारा जर्जर घोषित कर तोड़ा जा रहा है, जिससे वहां रह रहे 490 परिवारों के सामने बेघर होने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हाउसिंग बोर्ड पुनर्विकास योजन

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भोपाल के जनता क्वार्टर पर बुलडोजर की तलवार, 490 परिवारों के सिर से छत जाने का संकट
📷 NRI Post Hindi Desk

भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर को हाउसिंग बोर्ड द्वारा जर्जर घोषित कर तोड़ा जा रहा है, जिससे वहां रह रहे 490 परिवारों के सामने बेघर होने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हाउसिंग बोर्ड पुनर्विकास योजना के तहत इन क्वार्टरों को तोड़कर बहुमंजिला इमारत बनाने की योजना तैयार कर चुका है, और इसके लिए 13 नवंबर तक मकान खाली करने की अंतिम तिथि तय की गई थी तथा 14 नवंबर को बुलडोजर चलाना था। ऐन वक्त पर कार्रवाई टलने से रहवासियों को कुछ दिनों की राहत जरूर मिली है, लेकिन दस्तावेज नहीं होने के कारण इन 490 परिवारों के सामने बिना किसी सरकारी सहायता के सड़क पर आने का बड़ा संकट बना हुआ है। हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर गौतम सिंह का कहना है कि नगर निगम जनता क्वार्टर को 10 साल पहले ही जर्जर घोषित कर चुका है, इसलिए इन्हें तोड़ा जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सहमति देने वाले 110 वैध आवंटियों को किराया और रीडवलपमेंट के बाद 20 प्रतिशत अतिरिक्त बड़ा आवास दिया जाएगा, और नई योजना में करीब 1200 से अधिक ईडब्ल्यूएस आवास बनाए जाएंगे। इस बीच बेदखली के डर से जनता क्वार्टर में रहने वाली तीन महिलाओं ने 12 नवंबर को जहर खा लिया था, जिसके बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उपचार के बाद महिलाएं सुरक्षित हैं। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन आज भी यहां रहने वाले लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं और परिवारों पर संकट मंडरा रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!