|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मथुरा मंथन के बाद अमित शाह से मिले सीएम योगी, 2027 चुनावी रणनीति पर चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (17 नवंबर) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है और सोशल

NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मथुरा मंथन के बाद अमित शाह से मिले सीएम योगी, 2027 चुनावी रणनीति पर चर्चा
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (17 नवंबर) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है और सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की और अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मथुरा में आयोजित दो दिवसीय भाजपा के चिंतन शिविर में निकला निचोड़ और प्रदेश इकाई के फीडबैक को सीएम योगी ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा है। सामने आया है कि इस मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष भी मौजूद थे। वहीं 19 नवंबर से गोरखपुर से शुरू होने वाले जन चौपाल अभियान के जरिए राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंचने की रूपरेखा पर भी बातचीत हो सकती है। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, सामाजिक समीकरणों को साधने और सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के रोडमैप पर शीर्ष नेतृत्व के साथ मंथन हो सकता है। भाजपा के लिए 2027 का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में सियासी झटका लगने के चलते पार्टी के लिए 2027 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण बन गया है। भाजपा किसी भी सूरत में उत्तर प्रदेश की सत्ता अपने हाथ से नहीं निकलने देना चाहती है और इसके लिए लगातार राजनीतिक एक्सरसाइज भी शुरू कर दी है। मथुरा के परखम में भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर मंगलवार को ही समाप्त हुआ है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!