|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मुंबई के कुर्ला में कपल से नाबालिगों की गुंडागर्दी, मारपीट का वीडियो वायरल; 8 हिरासत में

मुंबई के कुर्ला इलाके में एक युवक-युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों फीनिक्स मॉल के पास महानगरपालिका के उद्यान में फोटो खींच रहे थे, तभी 8-10 नाबालिग लड़कों ने उनके साथ अभद्रत

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मुंबई के कुर्ला में कपल से नाबालिगों की गुंडागर्दी, मारपीट का वीडियो वायरल; 8 हिरासत में
📷 NRI Post Hindi Desk

मुंबई के कुर्ला इलाके में एक युवक-युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों फीनिक्स मॉल के पास महानगरपालिका के उद्यान में फोटो खींच रहे थे, तभी 8-10 नाबालिग लड़कों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और अश्लील टिप्पणियां करने लगे। जब कपल ने इस कमेंटबाजी का विरोध किया तो नाबालिग लड़कों ने दोनों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग युवक को चप्पल जैसी चीज से मारता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लड़का लड़की के सिर पर डंडे से वार करता है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस भी होती है और वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। पीड़ितों की शिकायत पर घाटकोपर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिखों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले बिहार के जमुई से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के और लड़की को युवकों के एक समूह ने रास्ते में रोक कर उनके साथ मारपीट की थी और छेड़खानी का वीडियो बनाकर वायरल किया था। इस मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कार्रवाई की मांग की है और बताया कि 5 बच्चों के माता-पिता को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) नेता इंतेखवाब फारूकी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे निंदनीय बताया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!