मुजफ्फरनगर के रेशू विहार में भागवत कथा के दौरान महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने पांच शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि 13 नवंबर को रेशू विहार में आयोजित भागवत कथा के दौरान चार श्रद्धालु महिलाओं की सोने की चेन चोरी हुई थीं। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली पांचों महिलाएं बुधवार सुबह फिर से कथा स्थल के पास पहुंचीं, जहां शिकायतकर्ता और अन्य महिलाओं ने उन्हें पहचानकर पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुबह करीब सवा आठ बजे पांचों आरोपित महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम दिल्ली की इंदिरापुरी स्थित जेजे कॉलोनी निवासी पंजवरना, सेरा, मुन्नी, करुणा और रोशनी बताए। पुलिस के अनुसार ये महिलाएं इंटरनेट मीडिया से कथा की जानकारी जुटाकर चार-पांच दिन पहले ही दिल्ली से मुजफ्फरनगर पहुंची थीं और जहां महिलाओं की भीड़ जुटती थी, वहां उनके सोने-चांदी के आभूषण चोरी करती थीं। कथा के दौरान जब महिलाएं खाना खा रही थीं, तभी आरोपितों ने चार महिलाओं की सोने की चेन चुरा ली थी और पकड़े जाने के डर से चेन को कथा स्थल के छोटे गेट पर लगी रेडिमेड फुलवारी के पीछे छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के बताए स्थान से लाल रंग का एक छोटा पर्स बरामद किया, जिसमें डायमंड पेंडेंट लगी दो सोने की चेन और एक आर्टिफिशियल चेन मिली। गाजियाबाद निवासी राजबाला ने छोटी डायमंड पेंडेंट वाली चेन को अपना बताया, जबकि महावीर चौक निवासी रेनू ने आर्टिफिशियल चेन को अपनी बताया और लंबा डायमंड लाकेट लगी तीसरी चेन को अलीगढ़ निवासी मीरा अग्रवाल की बताया गया। तलाशी में आरोपित महिलाओं से कोई अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित महिलाएं अब चोरी का सामान लेने और दूसरी घटना को अंजाम देने के इरादे से फिर आई थीं। सभी आरोपित महिलाओं को जेल भेज दिया गया है और चोरी की धारा में दर्ज मुकदमे में बरामदगी की धारा भी बढ़ाई गई है। आरोपितों के आपराधिक इतिहास का अभी पता नहीं चल सका है, जिसके लिए पुलिस टीम को भेजकर जानकारी जुटाई जाएगी।
मुजफ्फरनगर में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी का पर्दाफाश, दिल्ली से आईं पांच शातिर महिलाएं गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के रेशू विहार में भागवत कथा के दौरान महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने पांच शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताय
NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




