मोटोरोला भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम मोटोरोला एज 70 नियो होगा। कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि यह फोन भारत में 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन मिड रेंज कैटेगरी में पेश किया जाएगा, जिसे लेकर ग्राहकों के बीच भारी उत्सुकता बनी हुई है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है, जिसमें कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं। डिस्प्ले की बात करें तो मोटोरोला एज 70 नियो में 6.78 इंच का 1.5K पॉल्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिस्प्ले में एचडीआर10 प्लस का सपोर्ट भी मिलता है और यह 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस पेश करता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल किया गया है। ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से इस फोन में आईपी64 रेटिंग दी गई है, जो इसे डस्ट और स्प्लैश प्रूफ बनाती है। कैमरा सेक्शन में मोटोरोला एज 70 नियो में 50 मेगापिक्सल का सोनी लाइटिया (एलवाईटी-710) प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है और अल्ट्रा एचडीआर का सपोर्ट भी देता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने खुद कंफर्म किया है कि इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 (3एनएम) चिपसेट मिलेगा। यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के दो ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जबकि स्टोरेज के लिए 128 जीबी और 256 जीबी के विकल्प दिए जाएंगे। सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 7000mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 45W की टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है। वजन के मामले में यह फोन 204 ग्राम का है।
मोटोरोला का धमाकेदार फोन: 7000mAh बैटरी के साथ 24 नवंबर को लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स
मोटोरोला भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम मोटोरोला एज 70 नियो होगा। कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि यह फोन भारत में 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्ट
NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



