उत्तर प्रदेश में बाढ़ की भीषण स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। उत्तर प्रदेश बाढ़ राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का व्यापक असर देखने को मिला। इस आपदा से करीब 3.53 लाख की आबादी प्रभावित हुई है, लेकिन प्रशासन की सक्रियता के चलते अब तक किसी भी प्रकार की जन या पशु हानि दर्ज नहीं की गई है, जो राहत अभियान की सफलता को दर्शाता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत दल लगातार कार्य कर रहे हैं और अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीं, वर्तमान में 4,847 लोग सरकार द्वारा स्थापित बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं, जहां उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में कुल 1,312 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं, जिसमें प्रभावित परिवारों को आश्रय दिया जा रहा है। राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए 1,634 बाढ़ चौकियां और 1,697 नाव-मोटरबोट तैनात की गई हैं, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में फंसे लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए 1,068 मेडिकल टीमें प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं, जो बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए दवाइयां और उपचार उपलब्ध करा रही हैं। सरकार ने अब तक 72,897 बाढ़ राहत किट और 3.67 लाख से अधिक लंच पैकेट का वितरण किया है, जिससे प्रभावितों को भोजन की कमी न हो। पशुओं के चारे के लिए 5 हजार क्विंटल से अधिक भूसा भी वितरित किया जा चुका है, क्योंकि बाढ़ से 45 हजार से अधिक पशु प्रभावित हुए हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर अब तक 5.52 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 1.87 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं, जो जलजनित रोगों से बचाव में सहायक साबित हो रहे हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, प्रयागराज, रायबरेली, वाराणसी और उन्नाव जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रशासन की यह पूरी टीम प्रभावित क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है और हर संभव मदद सुनिश्चित कर रही है। राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत वितरण का कार्य निरंतर जारी है।
यूपी में 26 जिलों में बाढ़ का कहर, सीएम योगी के निर्देश पर राहत अभियान जारी, 17,544 लोग सुरक्षित
उत्तर प्रदेश में बाढ़ की भीषण स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। उत्तर प्रदेश बाढ़ राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के 26
NRI Post Hindi Desk · 82 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 सिख जगत
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





