|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

यूथ कांग्रेस कार्यक्रम में जमकर हंगामा, पप्पू यादव पर तंज से भड़के समर्थक, दोनों पक्षों में टकराव

बिहार की राजधानी पटना में यूथ कांग्रेस के एक कार्यक्रम में उस समय भारी हंगामा मच गया, जब नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू राज की एक टिप्पणी पर पार्टी के ही नेता और कार्यकर्ता नाराज हो गए और दोनों पक्

NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बिहार की राजधानी पटना में यूथ कांग्रेस के एक कार्यक्रम में उस समय भारी हंगामा मच गया, जब नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू राज की एक टिप्पणी पर पार्टी के ही नेता और कार्यकर्ता नाराज हो गए और दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान बिट्टू राज ने कहा कि हमने पैंतीस साल नहीं, छप्पन साल के उम्मीदवार को चुनाव हराया है। इस बयान को सांसद पप्पू यादव पर निशाना माना गया, जिसके बाद उपाध्यक्ष मनीष यादव के समर्थक भड़क गए और देखते ही देखते कार्यक्रम में दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। दरअसल, यूथ कांग्रेस के हालिया चुनाव में मनीष यादव भी प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे और उन्हें पप्पू यादव का समर्थन मिला था, लेकिन चुनाव में वह बिट्टू राज से हार गए थे। अब बिट्टू राज की उम्र को लेकर की गई टिप्पणी को पप्पू यादव पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है, और पप्पू यादव के समर्थकों का आरोप है कि बिट्टू ने नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर पप्पू यादव की ओर था। बिट्टू राज के बयान के बाद मनीष यादव और उनके समर्थकों ने नाराजगी जताई और उनका मानना था कि छप्पन साल के उम्मीदवार वाली टिप्पणी पप्पू यादव के लिए की गई है, जिसी वजह से कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया और अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के समर्थक आमने-सामने आ गए। पार्टी के कार्यक्रम में हुई इस भिड़ंत ने यूथ कांग्रेस के भीतर की खींचतान को खुलकर सामने ला दिया है। यह पहली घटना नहीं है, क्योंकि एक दिन पहले भी पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में विवाद हुआ था, जहां पप्पू यादव के समर्थकों पर मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इसके अगले दिन यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समर्थकों के बीच टकराव हो गया, और लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं से पटना में कांग्रेस के कार्यक्रमों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!