|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, बीजेपी को करारा झटका

राजस्थान में हुए पंचायती चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बीजेपी को करारा झटका देते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजों में कांग्रेस बीजेपी से काफी आगे नजर आ रही है और कई

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, बीजेपी को करारा झटका
📷 NRI Post Hindi Desk

राजस्थान में हुए पंचायती चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बीजेपी को करारा झटका देते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजों में कांग्रेस बीजेपी से काफी आगे नजर आ रही है और कई जगहों पर छोटे दलों तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बीजेपी का खेल बिगाड़ा है। जिला परिषद की 37 सीटों में से कांग्रेस 23 सीटें जीत चुकी है, जबकि बीजेपी 6 सीटों पर आगे है और पांच सीटें जीत चुकी है। नागौर में आरएलपी ने जीत हासिल की है, जबकि बालोतरा में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के खाते में 12-12 सीटें आई हैं और यहां सात सीटों के साथ आरएलपी किंगमेकर की भूमिका में है। डूंगरपुर में कांग्रेस और बीएपी को 14-14 सीटें मिली हैं, जबकि 9 सीटों के साथ बीजेपी निर्णायक की भूमिका में है, और खैरथल-तिजारा में भी कांग्रेस और बीजेपी 10-10 सीटों पर हैं जहां निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ में सत्ता की चाबी है। पंचायत समिति की सभी 419 सीटों के नतीजे आ गए हैं, जिनमें कांग्रेस ने 275 पंचायत समितियों में जीत हासिल की है जबकि बीजेपी को सिर्फ 63 जगहों पर जीत मिली है, और आरएलपी, बीएपी तथा सीपीएम जैसे छोटे दलों ने मिलकर 64 सीटें जीती हैं जबकि 17 पंचायत समितियों में किसी भी दल को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला है। जिला परिषद के कुल 1275 वार्डों में से कांग्रेस ने 794 वार्ड जीते हैं जबकि बीजेपी ने 357 वार्ड जीते हैं, वहीं आरएलपी ने 51, बीएपी ने 43, बीएसपी ने 6, सीपीएम ने 7 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 वार्डों पर जीत हासिल की है। पंचायत समिति की कुल 7543 सीटों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने 3758 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी को 2213 सीटें मिली हैं, इसके अलावा आरएलपी ने 497, बीएपी ने 278, बीएसपी ने 60 और सीपीएम ने 50 सीटें जीती हैं तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 662 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी नतीजों पर जनता का आभार जताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा है कि जनता बीजेपी के डबल इंजन के कुशासन को सबक सीखाने पर आमादा है तथा उन्होंने जनता का धन्यवाद किया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!