|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

रामायण ने तोड़े कई रिकॉर्ड, दूसरे रविवार को 75 करोड़ कमाकर धुरंधर 2 को पछाड़ा

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। हर दिन ये कमाई के वो रिकॉर्ड तोड़ रही है, जो कुछ समय पहले रणवीर सिंह की धुरंधर और एस.एस. राजामौली ने अपनी फिल्मों से बनाए थे। अ

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रामायण ने तोड़े कई रिकॉर्ड, दूसरे रविवार को 75 करोड़ कमाकर धुरंधर 2 को पछाड़ा
📷 NRI Post Hindi Desk

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। हर दिन ये कमाई के वो रिकॉर्ड तोड़ रही है, जो कुछ समय पहले रणवीर सिंह की धुरंधर और एस.एस. राजामौली ने अपनी फिल्मों से बनाए थे। अब एक ही साल में बॉलीवुड की इस फिल्म ने अपना एक और रिकॉर्ड तोड़ा है। सैकनिर्ल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रामायण ने दूसरे रविवार को 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी रविवार को फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तरह फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 760.60 करोड़ रुपये हो गया है और रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1384.50 करोड़ तक पहुंच चुका है। दूसरे रविवार की कमाई के मामले में रामायण ने बॉलीवुड की बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इस साल मार्च में रिलीज होने के बाद दूसरे रविवार को 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं रणबीर कपूर की रामायण ने 75 करोड़ रुपये कमाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि, दूसरे रविवार की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अभी भी 76.60 करोड़ रुपये के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के नाम कायम है, जो उसने साल 2024 में बनाया था। रामायण ने इसके साथ-साथ धुरंधर के पहले पार्ट और एस.एस. राजामौली की आरआरआर के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में कुल 643.87 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं राजकुमार राव की स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 625.27 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले रामायण विक्की कौशल की छावा को भी पीछे छोड़ चुकी है, जिसने कुल 601.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, और शाहरुख खान की पठान यानी 544.28 करोड़ रुपये तथा रणबीर कपूर की पिछली फिल्म एनिमल यानी 556.36 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर चुकी है। इन रिकॉर्ड्स के अलावा रामायण ने इंडिया के बाहर भी रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे रविवार 40 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ ये इंडिया की दूसरी फिल्म बनी, जिसने अपने घरेलू बॉक्स ऑफिस के बाहर सबसे ज्यादा कमाई की। 11वें दिन तक रामायण ने ओवरसीज में 475.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जो लगभग 50 मिलियन डॉलर्स के आसपास होता है। गौर करने वाली बात इसमें यह है कि ये आंकड़े फिलहाल फाइनल नहीं हैं, क्योंकि विदेश में अलग-अलग टाइमजोन के चलते बॉक्स ऑफिस नंबर्स में बदलाव मुमकिन हैं। वैसे अभी धुरंधर 2 475.93 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ आगे चल रही है, जिसे टूटने में ज्यादा समय नहीं लगना है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!