|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

राहुल गांधी ने कहा- वह मेरी दोस्त हैं, मां की किताब के लॉन्च पर गर्लफ्रेंड की यादें साझा कीं

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। जब राहुल गांधी से पूछा गया कि

NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राहुल गांधी ने कहा- वह मेरी दोस्त हैं, मां की किताब के लॉन्च पर गर्लफ्रेंड की यादें साझा कीं
📷 NRI Post Hindi Desk

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। जब राहुल गांधी से पूछा गया कि उनकी गर्लफ्रेंड अब कहां हैं, तो उन्होंने कहा कि वह मेरी दोस्त हैं। सोमवार को बुक लॉन्च इवेंट के दौरान राहुल गांधी ने कैंब्रिज के अपने दौर की एक निजी याद साझा की। उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे। राहुल गांधी ने कहा कि जब वह कैंब्रिज में थे, तो उस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि चलो वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं। उसे पता नहीं था कि यह क्या है। इसके बाद वे वहां गए। राहुल गांधी ने कहा कि वह देखना चाहते थे कि उनके माता-पिता कहां मिले थे। राहुल ने बताया कि हम वहां पहुंचे और उन्हें अब भी पीले रंग का दरवाजा याद है। वहां एक सज्जन खड़े थे, जिन्होंने पूछा कि कितने लोग हैं, तो उन्होंने कहा दो, और उन्होंने बैठने को कहा। राहुल ने बताया कि उन्होंने मेन्यू दिया और फिर मैंने कहा कि आप जानते हैं, मेरे माता-पिता इस रेस्टोरेंट में मिले थे। इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी मां से जुड़ी कई बातें भी साझा कीं। राहुल ने कहा कि मैं लगातार अपनी मां से इस बात पर बहस करता हूं कि आपकी याददाश्त बहुत अच्छी है, वह कभी कुछ नहीं भूलतीं, सिवाय एक चीज के। उन्होंने कहा कि अगर आप उनसे पूछें कि जब पापा की मृत्यु हुई तो क्या हुआ था, तो उन्हें इसकी कोई याद नहीं है। बता दें कि 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ मंच पर नजर आईं। इस बुक लॉन्च इवेंट में एक तस्वीर में सोनिया गांधी के ठीक बगल में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बैठे नजर आए। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने भी इवेंट में सबका ध्यान खींचा।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!