|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

रूस परमाणु हथियार वाला उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी में, दुनिया में कहीं भी हो सकेगा हमला

नाटो की खुफिया शाखा के अनुसार रूस बहुत जल्द अंतरिक्ष में ऐसा उपग्रह छोड़ने जा रहा है जिसमें परमाणु हथियार लगा होगा। जर्मन मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह सूचना जर्मनी के खुफिया संगठन बीएनडी और सुरक्

NRI Post Hindi Desk · 21 घंटे पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रूस परमाणु हथियार वाला उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी में, दुनिया में कहीं भी हो सकेगा हमला
📷 NRI Post Hindi Desk

नाटो की खुफिया शाखा के अनुसार रूस बहुत जल्द अंतरिक्ष में ऐसा उपग्रह छोड़ने जा रहा है जिसमें परमाणु हथियार लगा होगा। रिपोर्टों के मुताबिक यह सूचना जर्मनी के खुफिया संगठन बीएनडी और सुरक्षा बलों के साथ तालमेल वाली नाटो की खुफिया शाखा के बीच साझा की गई जानकारी के लीक होने के बाद सामने आई है। इस उपग्रह में लगा परमाणु हथियार अंतरिक्ष की कक्षाओं में घूम रहे अन्य उपग्रहों को नष्ट करने में सक्षम होगा और इसके जरिए दुनिया में कहीं भी परमाणु हमला किया जा सकेगा। खुफिया जानकारी के अनुसार रूस आने वाले कुछ हफ्तों में परमाणु हथियार से लैस इस उपग्रह को अंतरिक्ष में लॉन्च कर सकता है। इस मामले पर बर्लिन स्थित रूसी दूतावास ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में रूस ने इन चर्चाओं से साफ इन्कार किया था कि वह कोई ऐसा हथियार विकसित कर रहा है जो अंतरिक्ष में घूम रहे उपग्रहों को नष्ट करने में सक्षम होगा, जबकि अमेरिका का कहना है कि रूस कई वर्षों से ऐसा हथियार बनाने की कोशिश में लगा हुआ है जो अंतरिक्ष में घूम रहे सभी उपग्रहों के नेटवर्क को ध्वस्त कर सके। नाटो की खुफिया एजेंसी के अनुसार रूस अब उस कोशिश में सफल हो गया है और आने वाले कुछ हफ्तों में परमाणु हथियार से लैस उपग्रह लॉन्च कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरिक्ष में परमाणु विस्फोट के जरिए ऐसा हमला संभव हो सकता है, जिससे संचार, नेविगेशन और सैन्य निगरानी से जुड़े उपग्रहों का पूरा नेटवर्क प्रभावित हो सकता है। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष में सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है और कई देश अंतरिक्ष को हथियारों से मुक्त रखने की मांग करते रहे हैं। इस खबर से जुड़ी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि रूस की यह तैयारी अंतरिक्ष में अपनी सैन्य क्षमता का विस्तार करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!