|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

रूस में ड्राइविंग जॉब के बहाने गया कानपुर का युवक लापता, टेलीग्राम पर 4 लाख की मांग, सिर कलम करने की धमकी

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच विदेश में नौकरी करने गए भारतीय युवकों की मुश्किलें लगातार सामने आ रही हैं। अब उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ड्राइविंग की नौकरी करने रूस गया एक य

NRI Post Hindi Desk · 2 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रूस में ड्राइविंग जॉब के बहाने गया कानपुर का युवक लापता, टेलीग्राम पर 4 लाख की मांग, सिर कलम करने की धमकी
📷 NRI Post Hindi Desk

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच विदेश में नौकरी करने गए भारतीय युवकों की मुश्किलें लगातार सामने आ रही हैं। अब उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ड्राइविंग की नौकरी करने रूस गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मामला कानपुर के पनकी इलाके का है, जहां रहने वाला सोहन पाल 11 अक्टूबर को अपने दोस्त रोमी पाल के माध्यम से रूस गया था। परिवार को बताया गया था कि वह वहां ड्राइविंग का काम करेगा और पैसे कमाकर घर की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगा। शुरुआत में सोहन की घरवालों से बातचीत होती रही, लेकिन 11 नवंबर के बाद अचानक उसका फोन बंद हो गया। सोहन की बहन खुशबू के मुताबिक आखिरी बार 4 नवंबर को भाई से बात हुई थी। उस दौरान उसने दिवाली पर घर आने की बात कही थी और परिवार को भरोसा दिया था कि वह 11 नवंबर को वापस लौट आएगा। परिवार को उम्मीद थी कि त्योहार पर बेटा घर पहुंचेगा, लेकिन तय तारीख निकल गई और उसका कोई पता नहीं चला। परिवार की चिंता उस वक्त और बढ़ गई, जब टेलीग्राम पर संतोषी नाकामोशी नाम के एक अकाउंट के जरिए कथित तौर पर उनसे 4 लाख रुपये मांगे गए। खुशबू का आरोप है कि संदेश में कहा गया कि अगर पैसे नहीं भेजे तो सोहन का सिर कलम कर दिया जाएगा या उसे रूस-यूक्रेन युद्ध में भेज दिया जाएगा। इस धमकी के बाद पूरा परिवार डर गया और घरवालों ने सोहन को रूस भेजने वाले दोस्त रोमी पाल से संपर्क कर उसके बारे में जानकारी मांगी। परिजनों के मुताबिक रोमी पाल पहले भी रूस जा चुका है और वहां एक होटल में काम कर चुका है। उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है। रोमी का कहना है कि सोहन खुद विदेश जाकर काम करना चाहता था और उसने केवल उसे रूस में कामगारों की जरूरत और टेलीग्राम आईडी की जानकारी दी थी। अब सोहन से उसका भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। रोमी ने परिवार को भरोसा दिया है कि वह खुद रूस जाकर सोहन का पता लगाने की कोशिश करेगा, क्योंकि उसका वीजा बना हुआ है। भाई का पता लगाने के लिए खुशबू ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई। मामला सामने आने के बाद परिवार ने पनकी थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने रोमी पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ भी की है। पनकी के एसीपी अमित चौरसिया के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और सोहन के दोस्त से भी पूछताछ की गई है, लेकिन फिलहाल उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। चूंकि मामला विदेश से जुड़ा है, इसलिए विदेश मंत्रालय को भी सूचना दी गई है और मंत्रालय से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अपने स्तर पर सोहन को सकुशल वापस लाने के प्रयास कर रही है। सोहन की मां हंसमुखी और बहन खुशबू हर दिन उसके फोन का इंतजार कर रही हैं। दिवाली बीत गई, लेकिन न बेटा घर लौटा और न ही उसका कोई संदेश आया। मां बेटे की तस्वीर सामने रखकर पूजा कर रही है और परिवार की सबसे बड़ी चिंता टेलीग्राम पर मिली धमकी है। मां को डर है कि कहीं उसके बेटे को जबरन रूस-यूक्रेन युद्ध में न झोंक दिया गया हो। परिवार की बस एक ही गुहार है कि प्रशासन उनके बेटे का पता लगाए और उसे सुरक्षित भारत वापस लाए। मां चाहती है कि किसी तरह बेटे से एक बार बात हो जाए, ताकि उन्हें उसकी सलामती का भरोसा मिल सके।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!