रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोलने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर जनहित में जल्द आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि पासपोर्ट बनवाने और इससे संबंधित अन्य कार्यों के लिए आवेदकों को गुरुग्राम, दिल्ली, रोहतक और नारनौल जैसे दूरस्थ शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। लोक सेवा मंच के राष्ट्रीय प्रगतिशील चिंतक अशोक प्रधान ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के अनेक लोगों ने पासपोर्ट संबंधी कार्यों में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया, जिसके बाद यह मांग उठाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पत्र लिखे गए थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। इसी दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक के सांसदों के प्रयासों से नारनौल और रोहतक में पासपोर्ट केंद्र स्थापित हो गए, लेकिन रेवाड़ी और नूंह की मांग अब तक अधूरी बनी हुई है। संगठन ने विदेश मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को पासपोर्ट कार्यों के लिए दूरदराज के शहरों की यात्रा से मुक्ति मिल सके।
रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र की मांग तेज, विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र
रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोलने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर जनहित में जल्द आवश्यक कदम
NRI Post Hindi Desk · 16 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



