|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
यू.के.

लंदन में भारतीय मूल की 26 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लंदन में भारतीय मूल की 26 वर्षीय नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को चरत्सी रोड स्थित एक ठिकाने पर 'वेलफेयर चेक' के दौरान नवनीत कौर गंभीर रूप से घायल अवस्था में

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 7 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लंदन में भारतीय मूल की 26 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

लंदन में भारतीय मूल की 26 वर्षीय नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को चरत्सी रोड स्थित एक ठिकाने पर 'वेलफेयर चेक' के दौरान नवनीत कौर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थीं। इसके बाद अधिकारियों ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया। यह घटना 4 नवंबर की बताई जा रही है। इस हत्याकांड में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 31 वर्षीय भारतीय मूल के ही आरोपी रजत जसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी रजत को हेन्डन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उस पर हत्या और जान खतरे में डालने की नीयत से हथियार रखने के गंभीर आरोप तय किए गए हैं। मामले की जांच कर रही डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर सारा ली ने कहा कि हमारी संवेदनाएं नवनीत के परिवार और करीबियों के साथ हैं, जो इस दुखद पल से गुजर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि एक शख्स पर आरोप तय किए जा चुके हैं, लेकिन पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस ने मामले की तहकीकात के लिए लोगों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ इलाके के डोरबेल या डैशकैम फुटेज की अपील की है। पुलिस ने बताया कि नवनीत कौर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और विशेष अधिकारी उनकी पूरी मदद कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस को जब चरत्सी रोड स्थित ठिकाने पर वेलफेयर चेक के दौरान नवनीत गंभीर रूप से घायल मिली थीं, तब तत्काल चिकित्सकीय सहायता के प्रयास किए गए, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी रजत जसवाल को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया, जहां उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप तय हुए। डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर सारा ली ने कहा कि पीड़िता के परिवार और करीबियों के साथ पुलिस की संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं और विशेष अधिकारी उनकी हरसंभव सहायता कर रहे हैं। जांच अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी या इलाके के डोरबेल अथवा डैशकैम की फुटेज हो, तो वे पुलिस को सूचित करें, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है, जिससे घटना के पीछे के कारणों और अन्य संभावित सूत्रों का पता लगाया जा सके।

🔔 यू.के.
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!