|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

लखीमपुर में अर्टिगा और पिकअप की भीषण टक्कर में एक की मौत, छह घायल

लखीमपुर के मितौली में कस्ता मार्ग पर मढ़िया बाजार चौकी के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार अर्टिगा कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अर्टिगा कार में स

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लखीमपुर में अर्टिगा और पिकअप की भीषण टक्कर में एक की मौत, छह घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

लखीमपुर के मितौली में कस्ता मार्ग पर मढ़िया बाजार चौकी के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार अर्टिगा कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अर्टिगा कार में सवार एक अज्ञात व्यक्ति की दुखद मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह अमीरनगर से एक अर्टिगा कार सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही थी, जिसमें रास्ते में अलग-अलग जगहों से सवारियां बैठी थीं। इसी दौरान मितौली थाना क्षेत्र के मढ़िया बाजार चौकी के पास सीतापुर से पीलीभीत जा रही एक पिकअप से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अर्टिगा चालक मुजस्सिम निवासी मोहम्मदपुर अमीरनगर, प्रताप पुत्र मैकू निवासी कालीबाक्स सीतापुर, पृथ्वी पाल पुत्र अच्छेलाल, उनकी पत्नी नीतू शर्मा और उनकी तीन वर्षीय बेटी अवनी शर्मा घायल हो गईं, जबकि पिकअप चालक वीरपाल पुत्र रामलखन निवासी पीलीभीत भी घायल हो गया। दुर्घटना में अर्टिगा सवार एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त का प्रयास पुलिस कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल प्रताप और मुजस्सिम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
लखीमपुर में अर्टिगा और पिकअप की भीषण टक्कर में एक की मौत, छह घायल — NRI Post