|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

वंदे भारत में मिला बोल्ट: यात्री के वड़े में निकला जंग लगा खतरनाक बोल्ट, आईआरसीटीसी ने दी कार्रवाई की जानकारी

वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के खाने में बड़ा जंग लगा बोल्ट मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना बेंगलुरु से बेलगावी जा रही वंदे भारत ट्रेन की बताई जा रही है, जिसमें यात्री को

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वंदे भारत में मिला बोल्ट: यात्री के वड़े में निकला जंग लगा खतरनाक बोल्ट, आईआरसीटीसी ने दी कार्रवाई की जानकारी
📷 NRI Post Hindi Desk

वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के खाने में बड़ा जंग लगा बोल्ट मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना बेंगलुरु से बेलगावी जा रही वंदे भारत ट्रेन की बताई जा रही है, जिसमें यात्री को परोसे गए वड़े के अंदर एक बड़ा बोल्ट निकल आया। एक्स यूजर समर्थ कोडियल ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि उन्हें ट्रेन में परोसे गए वड़े में यह बड़ा बोल्ट मिला, जिसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे खाने की क्वालिटी में बड़ी लापरवाही बताया। यात्री ने शेयर किए वीडियो में स्पष्ट रूप से प्लेट में आधा खाया हुआ वड़ा दिखाई दे रहा है, और उसके ठीक पास एक बड़ा तथा जंग लगा हुआ बोल्ट भी रखा नजर आ रहा है, जिसने भोजन की सुरक्षा और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्री ने अपनी पोस्ट में इंडियन रेलवे और आईआरसीटीसी से मामले को गंभीरता से देखने की अपील की थी। इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने तुरंत संज्ञान लिया और पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि संबंधित सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आईआरसीटीसी ने स्पष्ट किया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके अलावा किचन यूनिट में काम करने वाले कर्मचारियों को तय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी चूक न हो सके। आईआरसीटीसी ने आगे बताया कि संबंधित अधिकारियों को किचन का पूरी तरह निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। साथ ही यह निर्देश दिए गए हैं कि खाना बनाने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी उपकरणों की ठीक से जांच की जाए, जिससे किसी भी प्रकार का खतरनाक सामान भोजन में न पहुंच सके। आईआरसीटीसी ने कहा कि इन कदमों का मुख्य उद्देश्य ऐसी घटना दोबारा होने से रोकना है और यात्रियों को सुरक्षित तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। गौरतलब है कि ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने को लेकर यात्रियों की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, और ऐसे में वड़े में जंग लगा बोल्ट मिलने की यह घटना ने रेलवे के फूड क्वालिटी और किचन इंस्पेक्शन की व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस मामले में आईआरसीटीसी ने संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है, लेकिन यात्रियों के मन में भोजन की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
वंदे भारत में मिला बोल्ट: यात्री के वड़े में निकला जंग लगा खतरनाक बोल्ट, आईआरसीटीसी ने दी कार्रवाई की जानकारी — NRI Post