चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे के बीच व्हाइट हाउस के बाहर उनके विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने 'फ्री हॉन्ग-कॉन्ग', 'फ्री तिब्बत', 'सीसीपी, आपका यहां स्वागत नहीं है' और 'शी जिनपिंग, आपका यहां स्वागत नहीं' जैसे नारे जमकर लगाए। प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक कैदियों और हॉन्ग-कॉन्ग की जेल में बंद मीडिया कारोबारी तथा लोकतंत्र समर्थक जिमी लाई की रिहाई की भी मांग की। यह प्रदर्शन तिब्बती, उइगर, हॉन्ग-कॉन्ग, ताइवान, दक्षिणी मंगोलिया और चीनी लोकतंत्र समर्थक संगठनों की तरफ से जिनपिंग के दौरे के दौरान आयोजित कई प्रदर्शनों का हिस्सा था। इन संगठनों ने चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन, वॉशिंगटन में मार्च, अमेरिकी कैपिटल के बाहर रैली और फ्रैंकलिन पार्क में कैंडललाइट विजिल की योजना बनाई थी। तिब्बती संगठनों ने आरोप लगाया कि सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों को चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने के लिए इंटरनेशनल ड्राइव तक पहुंचने से रोक दिया गया। उनका कहना है कि प्रदर्शन के लिए जरूरी परमिट होने के बावजूद भारी सुरक्षा और सड़क पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण उन्हें वैन नेस स्ट्रीट पर रोक दिया गया। तिब्बतन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष त्सेरिंग चॉम्पेल ने कहा कि संगठन ने सभी जरूरी परमिट लिए थे और उनकी सभा शांतिपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में तिब्बतियों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का मौलिक अधिकार है और उन्हें उसी जगह प्रदर्शन करने की अनुमति मिलनी चाहिए, जिसके लिए परमिट लिया गया था। इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत ने कहा कि व्हाइट हाउस के बाहर दूसरे समूहों को प्रदर्शन की अनुमति मिली, जबकि चीनी दूतावास के पास तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर प्रतिबंध लगाए गए। संगठन के कार्यकारी निदेशक रयान फियोरेसी ने आरोप लगाया कि कुछ चीनी लोग प्रदर्शन कर रहे तिब्बतियों की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने ग्यारहवें पंचेन लामा और अन्य तिब्बती राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की। उन्होंने चीनी अधिकारियों और तिब्बती प्रतिनिधियों के बीच बातचीत फिर शुरू करने और तिब्बत की धार्मिक, सांस्कृतिक तथा भाषाई पहचान को कमजोर करने वाली नीतियों को खत्म करने की भी मांग की। इस दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात भी हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर चर्चा हुई। प्रदर्शनकारियों ने वाशिंगटन में जिनपिंग के पुतले के साथ भी विरोध प्रकट किया।
व्हाइट हाउस के बाहर जिनपिंग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 'फ्री तिब्बत' के लगे नारे
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे के बीच व्हाइट हाउस के बाहर उनके विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने 'फ्री हॉन्ग-कॉन्ग', 'फ्री तिब्बत', 'सीसीपी, आपका यहां स्वागत नहीं है' और 'श
NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





