मास्टरक्लास के मंच पर दृष्टि आईएएस के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने टीवीटीएन के मैनेजिंग एडिटर पाणिनि आनंद के साथ बातचीत के दौरान युवाओं के हर सवाल का बेहद सहज और विश्लेषणात्मक जवाब दिया। इस सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलते दौर में करियर के भविष्य से लेकर सिविल सेवा की तैयारी, असफलता के डर और नई पीढ़ी के धैर्य तक कई विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. दिव्यकीर्ति ने स्पष्ट रूप से कहा कि आईएएस से बेहतर कोई जॉब नहीं है। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन, 1996 के सिविल सेवा चयन, सरकारी नौकरी छोड़ने के फैसले और दृष्टि आईएएस की शुरुआत पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि 1997 में परिणाम आने के समय वे दिल्ली विश्वविद्यालय में एडहॉक पर पढ़ा रहे थे और एमए में सेकंड रैंक के साथ सिल्वर मेडलिस्ट थे। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मनचाही रैंक या ड्रीम सर्विस मिलती तो शायद वे जॉइन करते, लेकिन उस समय उन्हें पढ़ने-पढ़ाने में गहरा लगाव हो चुका था और उन्होंने एकेडमिक्स को प्राथमिकता दी। परिवार के दबाव के चलते उन्होंने अगले दिन जॉइन किया लेकिन 6-8 महीने बाद इस्तीफा दे दिया, हालांकि रिलीविंग मिलने में करीब 19-20 महीने लग गए। इसी बीच शिवाजी कॉलेज में इंटरव्यू और अन्य परिस्थितियों के चलते दृष्टि आईएएस की शुरुआत हुई जो आगे चलकर एक बड़े सफर में बदल गई। करियर चुनने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र चुनने से पहले यह देखना चाहिए कि पांच साल बाद वह करियर मौजूद रहेगा भी या नहीं और युवाओं को इंटरेस्ट और एप्टीट्यूड के बीच संतुलन बनाना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव पर उन्होंने कहा कि दोहराव वाले और मध्यम स्तर के कामों पर तकनीक का असर सबसे ज्यादा पड़ेगा और उन्होंने ट्रांसलेशन और कानूनी क्षेत्र के उदाहरण दिए। उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी अधिकतम दो वर्ष पूरी ताकत से करने की सलाह दी और यूपीएससी की उम्र सीमा 32 के बजाय 28 साल होनी चाहिए, ताकि असफलता की स्थिति में अभ्यर्थियों को सीमित विकल्पों और कम होती ऊर्जा के बीच न जूझना पड़े। नई पीढ़ी में धैर्य की कमी के सवाल पर उन्होंने 1936 के प्रेमचंद के उपन्यास गोदान का जिक्र किया और माना कि आज 1.5x-2x स्पीड पर वीडियो देखने और सोशल मीडिया की तेज रफ्तार संस्कृति ने धैर्य को प्रभावित किया है। परीक्षा में असफलता के बाद आइसोलेशन और सेल्फ डाउट पर उन्होंने कहा कि लोगों के तानों या जजमेंट से डरने के बजाय अपनी स्थिति सहजता से स्वीकार करें और खुलकर बाहर आएं तथा अपनी पराजय को भी तमगे की तरह पहनना चाहिए क्योंकि आपने संघर्ष किया है।
विकास दिव्यकीर्ति ने कहा- आईएएस से बेहतर कोई जॉब नहीं, युवाओं को धैर्य और सही करियर चुनने की दी सलाह
मास्टरक्लास के मंच पर दृष्टि आईएएस के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने टीवीटीएन के मैनेजिंग एडिटर पाणिनि आनंद के साथ बातचीत के दौरान युवाओं के हर सवाल का बेहद सहज और विश्लेषणात्मक जवाब दिया। इस सत्र
NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


