बॉलीवुड अभिनेता विशाल ददलानी अक्सर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह पिछले कई सालों से अपने बाल्ड यानी गंजे लुक में नजर आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इस लुक के पीछे का राज खोलते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने अपने बाल क्यों मुंडवा लिए थे। इस बारे में विशाल ददलानी ने अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के यूट्यूब शो 'डबल डेट' पर खुलकर बात की। शो के दौरान अंगद बेदी ने विशाल से उनके बाल्ड लुक के बारे में सवाल पूछा, जिसके जवाब में विशाल ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि 23 साल की उम्र तक उनके लंबे बाल हुआ करते थे। विशाल ने बताया कि बहुत समय पहले उनके लंबे बाल थे और उन्होंने 23 साल की उम्र में अपना सिर मुंडवा लिया था। उस समय वह बहुत ज्यादा धार्मिक हुआ करते थे और एक दिन जब वह सोकर उठे, तो उनके मन में तिरुपति जाने और अपना सिर मुंडवाने की इच्छा हुई। सिर मुंडवाने के बाद उन्होंने उसी समय कसम खाई कि वह फिर कभी अपने बाल नहीं बढ़ाएंगे। जब नेहा धूपिया ने विशाल से सिर मुंडवाने और कभी बाल न बढ़ाने की कसम खाने के पीछे की वजह पूछी, तो विशाल ने कहा कि उनके पास इसकी कोई खास वजह नहीं है। विशाल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह ये चीजें क्यों करते हैं और यही वजह है कि वह शराब भी नहीं पीते। उन्होंने बताया कि जब वह बच्चा था, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह शराब नहीं पिएंगे और आज भी नहीं पीते। विशाल ने कहा कि उनका पूरा परिवार कभी-कभार शराब पीता था और वह एक सिंधी परिवार से हैं, इसलिए वहां शराब को बुरी चीज मानने जैसा कुछ नहीं था, लेकिन उन्हें बस ऐसा लगा कि उन्हें यह नहीं पीनी चाहिए। इसके अलावा विशाल ने अपने स्मोकिंग के दिनों के बारे में भी बात की और खुलासा किया कि वो एक समय बहुत ज्यादा सिगरेट पीते थे, लेकिन उन्होंने सिगरेट पीना धीरे-धीरे कम करने के बजाय इसे एकदम से छोड़ने का फैसला किया था। विशाल ने कहा कि वह बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते थे, लेकिन उन्होंने इसे एक झटके में छोड़ दिया, क्योंकि उन्हें पता था कि अगर उन्होंने इसे अभी नहीं छोड़ा, तो वह इसे कभी नहीं छोड़ पाएंगे।
विशाल ददलानी ने 23 साल की उम्र में क्यों मुंडवाया सिर? खुद किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता विशाल ददलानी अक्सर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह पिछले कई सालों से अपने बाल्ड यानी गंजे लुक में नजर आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इस ल
NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

