|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

शहजाद पूनावाला ने किया खुलासा, कहा- नमाज पढ़ता हूं, हनुमान चालीसा भी

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का खिताब जीतने के बाद से शहजाद पूनावाला लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के दौरान उनकी यात्रा विवादों से घिरी रही, लेकिन अब शहजाद ने अपनी निजी जिंदगी और आस्था को लेकर ब

NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शहजाद पूनावाला ने किया खुलासा, कहा- नमाज पढ़ता हूं, हनुमान चालीसा भी
📷 NRI Post Hindi Desk

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का खिताब जीतने के बाद से शहजाद पूनावाला लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के दौरान उनकी यात्रा विवादों से घिरी रही, लेकिन अब शहजाद ने अपनी निजी जिंदगी और आस्था को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शो के बाद शहजाद पूनावाला ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में शामिल होकर अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वे मंदिर और मस्जिद दोनों जगह जाते हैं, तो शहजाद ने साफ तौर पर कहा कि वे दोनों जगह जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में राम जी, गणेश जी, हनुमान जी और शिव जी सहित सभी देवता विराजमान हैं। शहजाद ने आगे कहा कि वे नमाज भी पढ़ते हैं, लेकिन उनकी नमाज अलग होती है, क्योंकि वे आगाखानी शिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिन्हें निजारी इस्माइली शिया भी कहा जाता है। उन्होंने समझाया कि जैसे इस्लाम में शिया और सुन्नी होते हैं, वैसे ही शिया के भी अलग-अलग प्रकार होते हैं, जिनमें एक आगाखानी शिया होते हैं और म्यूजिक कंपोजर सलीम-सुलेमान भी इसी समुदाय से हैं। शहजाद ने बताया कि उनकी मस्जिद को जमात खाना कहा जाता है और वे जमात खाना भी जाते हैं, जहां वे दुआ और नमाज दोनों पढ़ते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे राम जी और हनुमान जी से भी जुड़े हुए हैं, इसलिए वे हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। शहजाद पूनावाला ने खुलासा किया कि उन्होंने 'राइज एंड फॉल 2' के दौरान हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ किया है और वे अब भी हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। गौरतलब है कि 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद की यात्रा काफी चर्चाओं में रही। पहले ही हफ्ते में सिवेत तोमर ने उनपर हाथ उठा दिया था, जिसके बाद स्वरा भास्कर के साथ उनकी तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। इसके अलावा गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी शहजाद पूनावाला की खूब लड़ाइयां देखने को मिलीं। लेकिन तमाम मुश्किलों और विवादों के बावजूद शहजाद ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली और अपनी जीत से वे काफी ज्यादा खुश हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!