|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शादी से ज्यादा भव्य था तलाक का जश्न, महिला ने रखी 'डिवोर्स पार्टी'

दक्षिण कोरिया की रहने वाली 37 वर्षीय सिंगल मदर और कंटेंट क्रिएटर चो सेउंग-योन ने अपने तलाक को जिंदगी का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत मानते हुए एक अनोखी पहल की है। शादी खत्म होने के बाद उन्होंने बाकायद

NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शादी से ज्यादा भव्य था तलाक का जश्न, महिला ने रखी 'डिवोर्स पार्टी'
📷 NRI Post Hindi Desk

दक्षिण कोरिया की रहने वाली 37 वर्षीय सिंगल मदर और कंटेंट क्रिएटर चो सेउंग-योन ने अपने तलाक को जिंदगी का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत मानते हुए एक अनोखी पहल की है। शादी खत्म होने के बाद उन्होंने बाकायदा एक 'डिवोर्स सेरेमनी' आयोजित की, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। इस समारोह में उन्होंने चमकदार ड्रेस पहनी, दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, एक बड़ा सा केक काटा और मौके पर भाषण भी दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चो इस समारोह के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को लेकर समाज में बनी नकारात्मक सोच को चुनौती देना चाहती थीं। उनका मकसद शादी से अलग अपनी पहचान को फिर से हासिल करना और अपनी जिंदगी के नए अध्याय का स्वागत करना था। उन्होंने अपने तलाक को किसी असफलता की तरह देखने के बजाय दोस्तों के साथ इसे सेलिब्रेट करने का फैसला किया और इसे एक खुशी के पल में बदल दिया। चो ने इस समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनके दोस्त तालियां बजाते और उन्हें चीयर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर लिखा था कि उनकी शादी के जश्न से ज्यादा शानदार उनका तलाक का जश्न था। पोस्ट शेयर करते हुए चो ने लिखा कि शुक्रिया सबका, जिन्होंने उन्हें प्यार दिया। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने उनके इस साहसी फैसले की तारफ की और कुछ यूजर्स ने इसे नई शुरुआत का शानदार तरीका बताया। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि तलाक को भी गरिमा और खुशी के साथ अपनाया जा सकता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!