|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

शिक्षिका बनने की खुशी में मंदिर जा रहा परिवार, हाईवे पर हादसे में 13 की मौत

बिहार में शिक्षिका पद पर चयन होने की खुशी एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा मातम बन गई। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के जांघरो गांव निवासी विवेकानंद अपनी पत्नी अमृता कुमारी, तीन बच्चों और मां के

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शिक्षिका बनने की खुशी में मंदिर जा रहा परिवार, हाईवे पर हादसे में 13 की मौत
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार में शिक्षिका पद पर चयन होने की खुशी एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा मातम बन गई। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के जांघरो गांव निवासी विवेकानंद अपनी पत्नी अमृता कुमारी, तीन बच्चों और मां के साथ झारखंड के रामगढ़ जिले में रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। विवेकानंद मां सरस्वती विद्या मंदिर के संचालक हैं और उनकी पत्नी अमृता कुमारी का हाल ही में बिहार में शिक्षिका के पद पर चयन हुआ था, जिसी खुशी में परिवार ने यह धार्मिक यात्रा तय की थी। इस यात्रा में उनके रिश्तेदार भी शामिल थे और सभी 14 लोग सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर बिहार से झारखंड जा रहे थे। दर्दनाक हादसा झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 रांची-पटना हाईवे पर कुजू ओपी क्षेत्र के पैंकी के पास हुआ, जब सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। गाड़ी में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव की कोशिशें शुरू की गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चंदन कुशवाहा का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में विवेकानंद, उनकी पत्नी अमृता कुमारी, बेटे शुभम कुमार और अमन कुमार, बेटी सोनाली कुमारी, मां प्रमिला देवी तथा रिश्तेदार मुकेश कुमार, किरण कुमारी, करण कुमार, वैष्णवी कुमारी, सिंटू कुमार, राजेश कुमार और ड्राइवर नंदन शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ जिले के डीसी ऋतुराज, एसपी मुकेश कुमार लुनायत समेत पुलिस के अन्य अधिकारी घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लिया। सभी 13 मृतकों के शव रामगढ़ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुजू ओपी के एसआई आरएन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामगढ़ पुलिस शवों के साथ नालंदा जिले के जांघरो गांव जाएगी, ताकि परिजनों को शव सौंपने की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। हादसे की खबर मिलते ही नालंदा के जांघरो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और जिस यात्रा का मकसद नई नौकरी की खुशी में मां के दरबार में माथा टेकना था, वह एक ऐसी त्रासदी में बदल गई जिसे परिवार शायद ही कभी भूल पाएगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
शिक्षिका बनने की खुशी में मंदिर जा रहा परिवार, हाईवे पर हादसे में 13 की मौत — NRI Post