हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहडू उपमंडल के नावर क्षेत्र स्थित दरोटी गांव में प्राचीन मां द्रोटेश्वरी मंदिर में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है, जहां करीब 150 साल पुरानी बलि प्रथा को दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान समाप्त कर दिया गया है। गांव में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मंदिर मां द्रोटेश्वरी का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शनिवार को शिखा पूजन के साथ भव्य तरीके से संपन्न हुआ। द्रोटेश्वरी मंदिर कमेटी दरोटी के कारदार राजेश रांटा ने बताया कि शिखा पूजन की रस्म शनिवार सुबह नौ बजे मंत्रोच्चारण, पूजा पाठ एवं विधि विधान के साथ संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान 150 साल बाद बलि प्रथा बंद की गई और मंदिर कमेटी की ओर से आने वाले समय में धार्मिक आयोजनों में बलि प्रथा पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के पहले दिन देवता नारायण व मां द्रोटेश्वरी के साथ आए हुए यात्रू भाई का भव्य मिलन हुआ। उल्लेखनीय है कि मां द्रोटेश्वरी के साथ दरोटी गांव से पहली नवंबर को 25 यात्रू भाई हरिद्वार गए हुए थे और वे 19 नवंबर को मां द्रोटेश्वरी के साथ वापस दरोटी गांव पहुंचे थे। यज्ञ के दौरान शुक्रवार को पहले दिन करीब पांच हजार एवं दूसरे दिन शिखा पूजन के दिन करीब चार हजार श्रद्धालु शामिल हुए। मां द्रोटेश्वरी का प्रकट स्थान नगरकोट वर्तमान कांगड़ा है और यह धार्मिक आयोजन पूर्णत: सात्विक रहा है। इस प्रकार मां द्रोटेश्वरी मंदिर में बलि प्रथा की समाप्ति धार्मिक परंपराओं में एक नई दिशा और बदलाव का प्रतीक है, जिससे श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल है।
शिमला के मां द्रोटेश्वरी मंदिर में 150 साल पुरानी बलि प्रथा समाप्त, प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहडू उपमंडल के नावर क्षेत्र स्थित दरोटी गांव में प्राचीन मां द्रोटेश्वरी मंदिर में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है, जहां करीब 150 साल पुरानी बलि प्रथा को दो दिवसीय प
NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




