बिहार के मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर पूरे इलाके में उत्सव का माहौल है। फूलों से सजी सफेद चमचमाती डिफेंडर गाड़ी, गाजे-बाजे और धूम-धड़ाके के साथ दूल्हे ऋषिकेश कुमार अपनी दुल्हन शिवांगी को लेने के लिए बिहटा से मोकामा के नदवा गांव के लिए बारात लेकर निकले। शादी के इस बेहद खास मौके पर होने वाले दूल्हे ऋषिकेश कुमार का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वे हल्की गुलाबी रंग की शेरवानी, सफेद रंग की चूड़ीदार और सिर पर गुलाबी पगड़ी में बेहद सुंदर लग रहे हैं। दूल्हे राजा ने गले में कई लेयर वाली मोतियों की माला पहनी है और उनके पगड़ी पर भी एक बड़ा नगीना और मोतियों की सजावट दिख रही है। हाथों में मेहंदी, सोने का ब्रेसलेट और माथे पर तिलक लगाए शिवांगी के दूल्हे राजा की राजसी अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं। ऋषिकेश कुमार कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह के बेटे हैं और उनकी शादी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह से हो रही है। बारात से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ऋषिकेश के पिता और बाकी रिश्तेदार बारात में जमकर डांस करते दिख रहे हैं। बारात से पहले दूल्हे की मां आशा देवी ने बेटे ऋषिकेश कुमार का परछावन किया और विवाह से जुड़ी पारंपरिक रस्में निभाईं, जबकि घर की महिलाएं मंगल गीत गाती नजर आईं। बिहटा से मोकामा के नदवां गांव के लिए निकली इस बारात में आगे-आगे दूल्हे की मां आशा देवी और पीछे-पीछे ऋषिकेश चलते दिखे, और उनके साथ उनकी बुआ भी नजर आईं। आज पारंपरिक रस्मों और भव्य तैयारियों के बीच ऋषिकेश कुमार और अनंत सिंह की बेटी परिणय सूत्र में बंधेंगे। शिवांगी की शादी को शाही अंदाज में आयोजित किया जा रहा है और मेहमानों के खानपान का इंतजाम भी खास चर्चा में है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए 150 से अधिक तरह के पकवान तैयार कराए गए हैं, जिनमें अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय व्यंजनों के साथ बिहार और स्थानीय क्षेत्र के पारंपरिक पकवान भी शामिल हैं। मिठाइयों की व्यवस्था भी बड़े पैमाने पर की गई है और आयोजन से जुड़ी तैयारियों के मुताबिक मेहमानों के लिए 25 लाख से ज्यादा मिठाइयां और करीब 50 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं। इस भव्य शादी की हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह आयोजन चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
शेरवानी और गुलाबी पगड़ी में दिखे अनंत सिंह के दामाद, बारात निकली, 50 लाख रसगुल्ले तैयार
बिहार के मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर पूरे इलाके में उत्सव का माहौल है। फूलों से सजी सफेद चमचमाती डिफेंडर गाड़ी, गाजे-बाजे और धूम-धड़ाके के साथ दूल्हे ऋ
NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 6 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

