मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं। 'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा जल्द ही दर्शकों के बीच इस फिल्म के साथ लौट रही हैं, जिसमें वह प्रसिद्ध नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने लावणी सीखने में अपनी पूरी जान झोंक दी और यह नृत्य रूप सीखना बेहद कठिन रहा। श्रद्धा ने कहा कि लावणी केवल एक नृत्य शैली नहीं है, बल्कि इसमें भावनाएं भी दिखानी होती हैं और तमाशा कलाकारों का जो संघर्ष पर्दे के पीछे छिपा रहता है, वह इस फिल्म में देखने को मिलेगा। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनकी मां शिवांगी कपूर मराठी हैं, इसलिए वह आधी मराठी हैं और यह रोल उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर वह यह भूमिका नहीं निभातीं तो मराठी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नुकसान होता। श्रद्धा ने यह भी बताया कि उनके परिवार को उन पर गर्व है कि वह 'ईठा' कर रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'ईठा' पहले अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन टॉक्सिक के बज के कारण मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया। अब यह फिल्म चार दिसंबर को रिलीज हो रही है, जहां इसका सलमान खान अभिनीत फिल्म 'मातृभूमि : मे वार रेस्ट इन पीस' से टिकट खिड़की पर टकराव होगा। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इस टकराव पर कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर इतना यकीन है कि वह दर्शकों को इतनी पसंद आएगी कि नया कीर्तिमान बन सकता है। 'ईठा' के ट्रेलर का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव रहा है, लेकिन क्या यह फिल्म 'मातृभूमि' को पीछे छोड़कर कमाल कर पाएगी, यह देखने के लिए दर्शकों को चार दिसंबर तक इंतजार करना होगा। बता दें कि 'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा ने अगली फिल्म साइन करने के लिए करीब साल भर इंतजाई किया था और अब 'ईठा' के जरिए वह एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।
श्रद्धा कपूर ने 'ईठा' के लिए सीखी लावणी, बोलीं- नहीं करती तो मराठी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नुकसान होता
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं। 'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा जल्द ही दर्शकों के बीच इस फिल्म के साथ लौट रही हैं, जिसमें वह प्रसिद्ध न
NRI Post Hindi Desk · 7 घंटे पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




