|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सचिन के सामने केट मिडलटन ने फैन को ऑटोग्राफ देने से किया इनकार, सामने आई यह बड़ी वजह

मुंबई में प्रिंस विलियम के साथ पहुंचीं केट मिडलटन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। दरअसल, एक फैन ने प्रिंसेस ऑफ वेल्स से ऑटोग्राफ मांगा, लेकिन केट ने विनम्रता से मना कर दिया। उन्होंने फै

NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सचिन के सामने केट मिडलटन ने फैन को ऑटोग्राफ देने से किया इनकार, सामने आई यह बड़ी वजह
📷 NRI Post Hindi Desk

मुंबई में प्रिंस विलियम के साथ पहुंचीं केट मिडलटन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। दरअसल, एक फैन ने प्रिंसेस ऑफ वेल्स से ऑटोग्राफ मांगा, लेकिन केट ने विनम्रता से मना कर दिया। उन्होंने फैन से कहा, "सॉरी, मैं साइन नहीं कर सकती।" इसके बाद भी वह वहां मौजूद लोगों से बातचीत करती रहीं। अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर केट ने ऑटोग्राफ देने से क्यों इनकार किया? यह पूरा मामला 16 नवंबर को मुंबई में हुआ, जब केट मिडलटन और प्रिंस विलियम अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए पहुंचे थे। दोनों ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग रॉयल कपल की एक झलक पाने के लिए वहां जमा हुए थे। खास बात यह रही कि जहां सचिन तेंदुलकर फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे, वहीं केट के पास एक फैन ऑटोग्राफ की रिक्वेस्ट लेकर पहुंचा। केट ने मुस्कुराते हुए माफी मांगी और साइन करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने फैन से बातचीत जारी रखी और लोगों का अभिवादन भी किया। दरअसल, यह केट मिडलटन का निजी फैसला नहीं था, बल्कि ब्रिटिश रॉयल फैमिली की लंबे समय से चली आ रही परंपरा है। रॉयल परिवार के सदस्य आम तौर पर आम लोगों को ऑटोग्राफ देने से बचते हैं। इसकी एक बड़ी वजह हस्ताक्षर के गलत इस्तेमाल या उनकी नकल किए जाने की आशंका बताई जाती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रॉयल परिवार के सदस्य लोगों से दूरी बनाते हैं। वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों से हाथ मिलाते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और बातचीत भी करते हैं। केट ने भी मुंबई में फैन की ऑटोग्राफ रिक्वेस्ट ठुकराने के बाद लोगों से बातचीत जारी रखी। केट और प्रिंस विलियम की मुंबई यात्रा में क्रिकेट के अलावा कई दिलचस्प पल देखने को मिले। दोनों ने सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला, कुल्हड़ में कटिंग चाय का स्वाद लिया और मुंबई मेट्रो में भी सफर किया। उन्होंने स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। करीब एक दशक बाद भारत पहुंचे विलियम और केट की यह यात्रा इसलिए भी खास है, क्योंकि दोनों की पिछली भारत यात्रा अप्रैल 2016 में हुई थी। मुंबई के बाद दोनों 18 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात निर्धारित है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!