|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
सिख जगत

सावन शिवरात्रि आज: जानिए चारों प्रहर की पूजा का सटीक समय और कांवड़ जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के शुभ अवसर पर आज यानी 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव की आराधना

NRI Post Hindi Desk · 106 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सावन शिवरात्रि आज: जानिए चारों प्रहर की पूजा का सटीक समय और कांवड़ जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त
📷 NRI Post Hindi Desk

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के शुभ अवसर पर आज यानी 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव की आराधना और उन्हें प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग का विधिवत जलाभिषेक करने से साधक को विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। सावन शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिवभक्त पवित्र नदियों से जल लाकर महादेव का अभिषेक करते हैं, जिसके बाद उनकी कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन होता है। इस दिन भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए चारों प्रहर की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 10 अगस्त को शाम 06 बजकर 24 मिनट पर हुई, जबकि इसका समापन 11 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में भक्तों के लिए रात्रि के पहले प्रहर में शाम 07 बजकर 04 मिनट से 09 बजकर 44 मिनट तक पूजा का समय निर्धारित है। वहीं, दूसरे प्रहर में रात 09 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक, तीसरे प्रहर में रात 12 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक और चौथे प्रहर में रात 03 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक पूजा की जा सकती है। भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक के लिए निशिता काल का समय सबसे शुभ माना गया है, जो 11 अगस्त की रात 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर से 12 बजकर 56 मिनट तक और अमृत काल सुबह 09 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 41 मिनट तक तथा गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग रात 11 बजकर 39 मिनट से सुबह 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगा, जो इस दिन विशेष फलदायी माना गया है। धर्म विशेषज्ञों के अनुसार, इस दिन श्रद्धालुओं को शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने से साधना में सफलता प्राप्त होती है। इस शुभ दिन पर श्रद्धालु अपने घरों और शिवालयों में विधि-विधान से भगवान शिव की उपासना करें और मनोकामनाओं की पूर्ति का संकल्प लें। यह पर्व भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का दिव्य अवसर है, जिसका लाभ उठाकर साधक अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं।

🔔 सिख जगत
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!