हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में पंचायत समिति यानी बीडीसी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस समर्थित अन्य पिछड़ा वर्ग की बीडीसी सदस्य रीना रानी सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं, और यह पद आरक्षित था। कांग्रेस समर्थित रीना रानी के सामने भाजपा के पास प्रत्याशी उतारने के लिए कोई विकल्प ही नहीं बचा था, क्योंकि ओबीसी वार्ड फस्टे से रीना चुनाव जीती थी और भूपंल की पूजा कुमारी भी कांग्रेस की विचारधारा से जीतकर आई थी, जबकि मंढियार वार्ड की कमलेश कुमारी भी कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। इस कारण आम सहमति से कांग्रेस समर्थित रीना रानी को विजय घोषित किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा की ओर से विजय अतुल को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया था और कांग्रेस की ओर से केवल कृष्ण को प्रत्याशी घोषित किया गया, जिसमें भाजपा समर्थित सदस्य एक वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। कुल 27 सदस्यों में से भाजपा समर्थित विजय अतुल को 14 मत और कांग्रेस समर्थित केवल कृष्ण को 13 मत मिले। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाया गया है, इसमें रीना रानी को आमसहमति से अध्यक्ष घोषित किया गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर विजय अतुल को विजय घोषित किया गया है। इस दौरान नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की विकास योजनाओं की नादौन बीडीसी अध्यक्ष रीना रानी की जीत हुई है और उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से रीना को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी नवनियुक्त कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष रीना रानी को सहपरिवार बधाई दी है, जबकि भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने उपाध्यक्ष बनने पर विजय अतुल को बधाई दी है।
सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में कांग्रेस को अध्यक्ष पद पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने एक वोट से मारी बाजी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में पंचायत समिति यानी बीडीसी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस समर्थित अन्य पिछड़ा वर्ग की बीडीसी सदस्य
NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 2 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





