सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और खरीदारों के लिए ये बेहतरीन मौका बनता जा रहा है। जहां एक ओर वायदा कारोबार में चांदी दनादन गिरावट के साथ सस्ती होती जा रही है, तो कीमती पीली धातु यानी सोना भी इसकी चाल से चाल मिलाकर चलते हुए टूट रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोमवार को सोना एक झटके में करीब 1400 रुपये सस्ता हो गया। इस गिरावट को देखते हुए बीते कुछ दिनों पहले आए एक्सपर्ट्स के अनुमान सच साबित होते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें कहा गया था कि सोने का भाव 1 लाख रुपये के स्तर तक टूट सकता है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जैसे ही एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत हुई, दोनों कीमती धातुओं का भाव धड़ाम नजर आया। एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 1,36,705 रुपये पर क्लोज हुआ था और ये अब खुलते ही बड़ी गिरावट लेकर 1,35,312 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, यानी सोना 1,393 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का एमसीएक्स पर लाइफ टाइम हाई लेवल 1,77,590 रुपये है और यहां से ये कीमती धातु लगातार क्रैश नजर आ रही है, वर्तमान भाव से तुलना करें तो अब 10 ग्राम 24 कैरेट सोना इस हाई लेवल से 42,278 रुपये तक सस्ता हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जनवरी के रिकॉर्ड हाई से सोना करीब 30 फीसदी नीचे आ चुका है, जबकि भारतीय बाजार में भी इसके गिरने का सिलसिला जारी है। बीते अक्टूबर महीने में आईं रिपोर्ट्स में सोने में शॉर्ट टर्म करेक्शन को लेकर बड़ी संभावनाएं जताई गई थीं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड में 4,025-3,950 डॉलर प्रति औंस तक गिरावट की गुंजाइश बताई गई थी और कहा गया था कि भारतीय बाजार में सोना 1-1.25 लाख रुपये का स्तर देख सकता है, हालांकि ये तब दिखने की उम्मीद है जब अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में और तेजी आए। चांदी की बात करें तो ये कीमती धातु भी लगातार क्रैश हो रही है और एमसीएक्स पर सोमवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का दाम करीब 6000 रुपये या 3 फीसदी से ज्यादा फिसलकर 1.70 लाख रुपये प्रति किलो के लेवल पर आ गया। इस बड़ी गिरावट के बाद अब चांदी अपने लाइफ टाइम हाई 4,20,048 रुपये से करीब 2.50 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। विशेषज्ञों की सलाह है कि सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
सोना 1400 रुपये टूटा, चांदी 6000 रुपये गिरी; क्या 1 लाख के स्तर तक आएगा भाव?
सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और खरीदारों के लिए ये बेहतरीन मौका बनता जा रहा है। जहां एक ओर वायदा कारोबार में चांदी दनादन गिरावट के साथ सस्ती होती जा रही है, तो कीमती पीली
NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





