|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

सोना-चांदी क्रैश के बीच कियोसाकी की बड़ी चेतावनी, जानिए क्यों कर रहे खरीदारी

रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपनी पोस्ट के जरिए निवेशकों को सलाह देते रहते हैं, जो तेजी से वायरल होती हैं। मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक ने एक नई पोस्ट ट्विटर (अब एक

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 8 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपनी पोस्ट के जरिए निवेशकों को सलाह देते रहते हैं, जो तेजी से वायरल होती हैं। मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक ने एक नई पोस्ट ट्विटर (अब एक्स) पर शेयर की है और इसमें अपनी चेतावनी को दोहराया है। उन्होंने कहा है कि जो दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा क्रैश सामने है और ये 2008 से भी बड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने सोना-चांदी की कीमतें क्रैश होने के बीच बताया है कि वो इनकी खरीदारी क्यों कर रहे हैं। रॉबर्ट कियोसाकी की वायरल पोस्ट पर नजर डालें, तो उन्होंने इसमें कहा है कि मैं असली सोना, चांदी, बिटकॉइन और इथेरियम खरीद रहा हूं, इनके ईटीएफ नहीं। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड-सिल्वर प्राइस क्रैश के बीच इस खरीदारी के पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, समस्या की शुरुआत फेड से होती है और ब्लैक रॉक जैसे दुनिया के इन्वेस्टमेंट बैंक, हमारे ही पैसों के ज़रिए हमारी संपत्ति चुरा रहे हैं। कियोसाकी के मुताबिक, हमारी सरकारें कोई मदद नहीं कर रहीं, अमेरिकी ट्रेजरी के नेता और कमजोर नौकरशाह बस अपनी नौकरी बचाने में लगे रहते हैं, वे सिर्फ खुद को बचा रहे हैं, आपको, आपके परिवार को, आपकी नौकरी को या आपके रिटायरमेंट को नहीं। डूबती हुई अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बचाने की तो बात ही छोड़ दीजिए। यही कारण है कि मैं और ज्यादा सोना, चांदी, बिटकॉइन, इथेरियम, रियल एस्टेट प्रॉपर्टी और तेल खरीद रहा हूं। सोना-चांदी की खरीदारी करने की वजह के साथ ही उन्होंने अपनी ग्लोबल क्रैश वॉर्निंग को भी दोहराया। उन्होंने बताया कि ट्रिलियन डॉलर का मतलब है 1 के आगे 12 शून्य और अमेरिका हर 90 दिनों में 1 ट्रिलियन डॉलर छाप रहा है। वहीं क्वाड्रिलियन का मतलब है 1 के आगे 15 शून्य और डेरिवेटिव्स मार्केट को क्वाड्रिलियन में मापा जाता है। जब 2008 में सब-प्राइम मॉर्गेज डेरिवेटिव्स मार्केट क्रैश हुआ था, तो उसके साथ-साथ पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था भी लगभग डूब ही गई थी। कियोसाकी ने आगे लिखा कि हम अभी जिस क्रैश की तरफ बढ़ रहे हैं, वह 2008 से कहीं ज्यादा बड़ा है और शायद यह एक वैश्विक मंदी हो सकती है। उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी कहा कि उम्मीद है कि मैं गलत हूं, लेकिन अगर मैं सही निकला तो सोना, चांदी, बिटकॉइन और इथेरियम मुझे अल्ट्रा रिच लोगों की कैटेगरी में पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पैसा छापने का बड़ा दौर शुरू होने वाला है और पोस्ट में उन्होंने सवाल किया कि क्या अब समय नहीं आ गया है कि आप ऐसे सक्रिय और सकारात्मक लोगों से मिलें, जिन्हें पैसों के बारे में सीखना पसंद है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
सोना-चांदी क्रैश के बीच कियोसाकी की बड़ी चेतावनी, जानिए क्यों कर रहे खरीदारी — NRI Post