सोना-चांदी की कीमतों में ग्लोबल क्रैश देखने को मिला है। कॉमैक्स पर बुरी तरह टूटने के बाद ये कीमती धातुएं भारत से लेकर पाकिस्तान तक क्रैश हुई हैं। खासतौर पर सोने के भाव की बात करें, तो भारत में ये हाई से दनादन टूटा है और एमसीएक्स पर गोल्ड रेट 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है। वहीं पाकिस्तान में भी ये कीमती पीली धातु क्रैश हुई है, फिर भी वहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अभी भी 3 लाख पाकिस्तानी रुपये के पार है। पाकिस्तान में क्रैश के बीच सोने के रेट पर नजर डालें, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसलने के साथ ही वहां भी सोना क्रैश हुआ है और इसकी कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां सोना हफ्तेभर में 79,000 पाकिस्तानी रुपया प्रति तोला सस्ता हुआ है, लेकिन इतना टूटने के बाद भी देश में 10 ग्राम का रेट 3,29,220 पीकेआर है। अन्य क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो पाकिस्तान में 22 कैरेट सोने का दाम 3,01,783 पाकिस्तानी रुपया प्रति 10 ग्राम, 21 कैरेट गोल्ड का रेट 2,88,068 पीकेआर और 18 कैरेट सोने का भाव 2,46,915 पाकिस्तानी रुपया प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा वहां 12 कैरेट सोना भी मिलता है, जिसके 10 ग्राम की कीमत फिलहाल 1,64,610 पीकेआर है। हालांकि, पाकिस्तान की करेंसी के आधार पर देखें, तो अभी भी वहां सोना भारत की तुलना में सस्ता है, क्योंकि 3.30 लाख पाकिस्तानी रुपये भारत के करीब 1.11 लाख रुपये होते हैं। पाकिस्तान के बाद अगर बात भारत में सोने की कीमतों में गिरावट की करें, तो एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली सोना 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वायदा कारोबार में सोना 16 नवंबर सोमवार को 1,34,539 रुपये पर बंद हुआ था, जो अब तक 12,590 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं देश के घरेलू बाजारों में सोने की कीमत देखें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, ये सोमवार को 1,34,971 रुपये पर बंद हुआ था और बीते शुक्रवार को गिरते हुए 1,23,893 रुपये पर आ गया, यानी ये कीमती पीली धातु इस दौरान 11,078 रुपये प्रति 10 ग्राम कमजोर हुई। भारत में अलग-अलग क्वालिटी के सोने की कीमत पर नजर डालें, तो आईबीजेए के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,23,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड 1,20,920 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड 1,10,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड 1,00,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड 79,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। ध्यान रहे कि सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
सोने में ग्लोबल क्रैश: भारत और पाकिस्तान दोनों में गिरावट, फिर भी पाकिस्तान में 10 ग्राम सोना तीन लाख के पार
सोना-चांदी की कीमतों में ग्लोबल क्रैश देखने को मिला है। कॉमैक्स पर बुरी तरह टूटने के बाद ये कीमती धातुएं भारत से लेकर पाकिस्तान तक क्रैश हुई हैं। खासतौर पर सोने के भाव की बात करें, तो भारत में ये हाई
NRI Post Hindi Desk · 2 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




