|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हिमाचल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा, तीन साल में दुष्कर्म के 1386 मामले, घरेलू हिंसा की 19526 शिकायतें

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने विधानसभा में भाजपा विधायक जीत राम कटवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि

NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हिमाचल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा, तीन साल में दुष्कर्म के 1386 मामले, घरेलू हिंसा की 19526 शिकायतें
📷 NRI Post Hindi Desk

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने विधानसभा में भाजपा विधायक जीत राम कटवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि एक नवंबर 2026 तक प्रदेश में दुष्कर्म, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा के कुल 1,918 मामले दर्ज किए गए। इनमें दुष्कर्म के 1,386 मामले, छेड़छाड़ के 499 मामले और घरेलू हिंसा के 33 मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त घरेलू हिंसा से जुड़ी 19,526 शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुईं, जिनमें से 9,144 का निपटारा किया गया, जबकि 10,382 शिकायतें आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को भेजी गईं। दुष्कर्म के मामलों में अब तक केवल 86 आरोपितों को सजा सुनाई गई है, जबकि छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा के मामलों में अभी तक किसी को सजा नहीं हुई है। दुष्कर्म के 1,386 मामलों में 153 में खारिज रिपोर्ट और 12 में अंतिम रिपोर्ट पेश की गई है, 61 मामलों में जांच जारी है, जबकि 1,160 मामले न्यायालय भेजे गए हैं। इनमें 270 मामलों में आरोपित बरी हुए और तीन में समझौता या वापसी हुई, जबकि वर्तमान में 801 मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 112 आपातकालीन और 1091 महिला हेल्पलाइन संचालित की हैं तथा पुलिस थानों में महिला सहायता कक्ष स्थापित किए गए हैं। हिंसा पीड़ित महिलाओं को पुलिस, चिकित्सा, कानूनी सहायता, परामर्श और अस्थायी आश्रय उपलब्ध करवाने के लिए 13 वन स्टाप सेंटर चल रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए महिला पुलिस थानों, महिला अपराध इकाइयों और मानव तस्करी निरोधक इकाइयों की व्यवस्था की गई है, तथा दुष्कर्म और बच्चों के विरुद्ध यौन अपराधों की सुनवाई के लिए छह फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय कार्यरत हैं, जिनमें तीन विशेष पोक्सो न्यायालय शामिल हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!