हुंडई भारतीय बाजार के लिए लगातार कई नई कारों पर काम कर रही है और कंपनी के आने वाले पोर्टफोलियो में एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर 7-सीटर कार तक शामिल हैं। हाल ही में हुंडई की एक थ्री-रो हाइब्रिड एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जो भारत में लॉन्च हो सकती है और इस कार का कोडनेम एनआई1आई बताया जा रहा है। कैमोफ्लॉज से ढकी इस कार की तस्वीरें साउथ कोरिया से सामने आई हैं, जहां कार में भारतीय ब्रांड्स के टायर नजर आए हैं, जो इसके भारत में लॉन्च होने की ओर इशारा करते हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब हुंडई की 7-सीटर कार को लेकर कोई खबर सामने आई है, क्योंकि पहले भी ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं जिनमें दावा किया गया है कि हुंडई एक 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी पर काम कर रही है और इस एसयूवी को भारत में कंपनी अल्कजार से ऊपर लॉन्च कर सकती है। लेटेस्ट स्पाई शॉट्स कार में हो रहे प्रोग्रेस को दिखाते हैं, हालांकि इसके प्रोडक्शन नेम, स्पेक्स और लॉन्च शेड्यूल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कैमोफ्लॉज से ढकी कार पर एचईवी लिखा देखा गया है, जो इसके हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार होने की ओर इशारा करता है, और इसके अलावा कार पर टेस्ट आइडेंटिफिकेशन नंबर सी122 लिखा है। ये एसयूवी पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी, लेकिन इसके इंजन और बैटरी स्पेक्स की जानकारी फिलहाल नहीं है, और इसमें 1.6 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड सेटअप मिल सकता है जो हुंडई पहले से ऑफर करती है और हाल में भारत में लॉन्च हुई किआ सोरेंटो में भी कंपनी ने ये इंजन सेटअप दिया है। कार को जेके टायर के साथ स्पॉट किया गया है और भारतीय सप्लायर का टायर होना इसके भारत आने की ओर इशारा करता है, हालांकि सिर्फ भारतीय ब्रांड का टायर होना इसकी पुष्टि नहीं करता है कि कंपनी इस कार को भारत में लॉन्च करेगी ही, और कयास हैं कि कार के कोडनेम एनआई1आई में आखिरी आई भारत के लिए इस्तेमाल किया गया है। ये कार बॉक्सी डिजाइन स्टाइल वाली है जिसमें टॉल बॉडी, फ्लैट रूफलाइन, अपराइट साइड्स और वर्टिकल टेलगेट दिया गया है, और रियर पोर्शन का डिजाइन थ्रड-रो की मौजूदगी की गवाही देता है। इसमें स्कॉयर्ड व्हील आर्च के साथ मोटी क्लैडिंग, बड़े रेक्टेंगुलर आउटसाइड मिरर और एंगुलर एलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, और भारत में इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ से होगा।
हुंडई ने महिंद्रा को दी टक्कर, भारत में ला रही है 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी, जानें पूरी डिटेल
हुंडई भारतीय बाजार के लिए लगातार कई नई कारों पर काम कर रही है और कंपनी के आने वाले पोर्टफोलियो में एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर 7-सीटर कार तक शामिल हैं। हाल ही में हुंडई की एक थ्री-रो हाइब्रिड एस
NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




