पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की 25 वर्षीय बेटी अनाया बांगड़ ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई से अपील की है कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरह ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट में खेलने का अवसर देने पर विचार करे। अनाया को ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने के लिए मंजूरी मिल चुकी है और अब उन्हें उम्मीद है कि भारत में भी उनके लिए रास्ता खुलेगा। अनाया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि अगर बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कदम उठाए तो यह बहुत अच्छी बात होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय बोर्ड ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों के लिए महिला क्रिकेट में हिस्सा लेने का रास्ता खोलेगा। गौरतलब है कि अनाया ने पिछले साल बीसीसीआई से संपर्क कर महिला क्रिकेट में खेलने के लिए नियमों पर स्पष्टता मांगी थी लेकिन उन्हें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का रुख किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनाया को महिला क्रिकेट में वापसी का रास्ता दिया है और वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की प्रीमियर क्रिकेट इवेंट में खेल सकती हैं। हालांकि महिला क्रिकेट की एलीट प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए उन्हें निर्धारित टेस्टोस्टेरोन स्तर संबंधी नियमों का पालन करना होगा और मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट में उनकी भागीदारी इन शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगी। महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नियम लागू हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के 2023 के नियमों के तहत पुरुष यौवन से गुजर चुकी ट्रांसजेंडर महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट की एलीट श्रेणी में खेलने की अनुमति नहीं है। घरेलू क्रिकेट में नियम संबंधित क्रिकेट बोर्ड की नीति पर भी निर्भर करती है। अनाया की अपील के बाद अब सवाल यह है कि बीसीसीआई भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर स्पष्ट नीति बनाएगा या नहीं। बता दें कि अनाया बांगड़ ने गोल्फ कोर्स में भी अपनी नई राह और नए जुनून का परिचय दिया है और उनके चेहरे पर मुस्कान के साथ जिंदगी का नया अंदाज देखने को मिला है। इसके अलावा सरफराज खान को अनाया बांगड़ ने गले लगाया और फिर चौके-छक्के भी लगाए। अब देखना यह होगा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड इस मामले में क्या फैसला लेता है और क्या अनाया का भारत में महिला क्रिकेट खेलने का सपना पूरा हो पाएगा।
ऑस्ट्रेलिया में मिली मंजूरी, अब भारत से आस... क्या अनाया बांगड़ का सपना होगा पूरा?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की 25 वर्षीय बेटी अनाया बांगड़ ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई से अपील की है कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरह ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट म
NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





