|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

गोरखपुर में सौतेले पिता ने पांच साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, तीन दिन बाद राप्ती नदी से मिला शव

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय आयुष शर्मा की हत्या कर उसका शव राप्ती नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन दिन की लगातार तलाश और एनडीआरएफ की मदद से रविवार सुबह बच

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गोरखपुर में सौतेले पिता ने पांच साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, तीन दिन बाद राप्ती नदी से मिला शव
📷 NRI Post Hindi Desk

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय आयुष शर्मा की हत्या कर उसका शव राप्ती नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन दिन की लगातार तलाश और एनडीआरएफ की मदद से रविवार सुबह बच्चे का शव बरामद कर लिया, जिसके बाद हत्यारोपित सौतेले पिता रितिक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि पादरी बाजार निवासी रितिक यादव ने पांच वर्ष पहले रुबी शर्मा से शादी की थी, जो उनकी दूसरी शादी थी। रुबी का पहले पति से पांच वर्षीय बेटा आयुष था। रितिक अपनी संतान चाहता था, लेकिन रुबी इसके लिए तैयार नहीं थीं, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार आयुष के कुछ अपशब्द कहने से भी रितिक नाराज था और इसी खुन्नस में उसने बच्चे की हत्या की साजिश रच डाली। गुरुवार की सुबह पांच बजे रुबी काम पर चली गई थीं और आयुष कमरे में सो रहा था, इसी दौरान रितिक कार से पहुंचा और बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया। सीसी कैमरे के फुटेज में आयुष को रितिक के साथ कार में जाते देखा गया, जिसके आधार पर पुलिस ने रितिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बच्चे की हत्या कर बाघागाड़ा पुल के पास राप्ती नदी में फेंकने की बात स्वीकार की, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई। शनिवार को भी अभियान जारी रहा और रविवार की सुबह शव बरामद हुआ। बच्चे की मां रुबी शर्मा शनिवार की रात 11 बजे शाहपुर थाने पहुंचीं और रितिक से बार-बार पूछा कि उनका बेटा कहां है और उसे वापस कर दे, जिस पर रितिक ने सिर्फ इतना कहा कि बहुत बड़ी गलती हो गई और फिर वह चुप हो गया। रविवार सुबह आठ बजे से ही रुबी शाहपुर थाने में बैठकर रोती रहीं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां रुबी शर्मा बदहवास हो गईं और पुलिस उन्हें स्वजन के साथ नौसड़ के पास घटनास्थल पर ले जा रही थी, तभी वह आटो में ही बेहोश हो गईं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि बच्चे का शव बरामद हो गया है और पहचान के लिए मां को नौसड़ स्थित राप्ती नदी तट पर ले जाया जा रहा है, आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!