|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

डिविलियर्स ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- शुरुआत में वह घमंडी लगते थे

आईपीएल की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि इसमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ी आपस में मिलकर एक टीम के लिए खेलते हैं और ऐसे में कई साल साथ खेलने वाले इन खिलाड़ियों के बीच गहरा जुड़ाव भी बन जाता है। आईपीएल में

NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
डिविलियर्स ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- शुरुआत में वह घमंडी लगते थे
📷 NRI Post Hindi Desk

आईपीएल की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि इसमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ी आपस में मिलकर एक टीम के लिए खेलते हैं और ऐसे में कई साल साथ खेलने वाले इन खिलाड़ियों के बीच गहरा जुड़ाव भी बन जाता है। आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी दोस्ती काफी चर्चित रही है, लेकिन इस सूची में सबसे ऊपर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का नाम आता है, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। एक ही टीम के लिए साथ खेलते-खेलते विराट कोहली और डिविलियर्स मैदान के बाहर भी पक्के दोस्त बन गए, लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में डिविलियर्स ने खुलासा किया कि जब उन्होंने पहली बार विराट कोहली को देखा था तो उनकी सोच कोहली को लेकर बिल्कुल अलग थी। प्रखर गुप्ता के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब डिविलियर्स से उनके पहले इंप्रेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए स्वीकार किया कि शुरुआती दिनों में विराट उन्हें बेहद घमंडी और मगरूर लगते थे और उनका मानना है कि इस बात से विराट भी सहमत होंगे। डिविलियर्स ने साफ किया कि उनका यह बयान पूरी तरह से गंभीर नहीं है और उन्होंने यह बात मजाकिए अंदाज में कही थी, साथ ही उन्होंने समझाया कि 19, 20 या 21 साल की उम्र में विराट के अंदर कूट-कूट कर आत्मविश्वास भरा हुआ था। डिविलियर्स के मुताबिक विराट के इसी आत्मविश्वास को लोग अक्सर गलत समझ लेते थे, जबकि उस उम्र में टॉप लेवल पर सफलता हासिल करने के लिए ऐसा खुद पर भरोसा होना बेहद जरूरी भी होता है। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे-जैसे विराट उम्र में बड़े हुए और एक खिलाड़ी व इंसान के रूप में परिपक्व हुए, उनके स्वभाव में काफी बदलाव आया, क्योंकि शुरुआती दिनों में विराट के पास साबित करने के लिए बहुत कुछ था, जिसके चलते उनका रवैया थोड़ा ज्यादा आक्रामक और ओवर-कॉन्फिडेंट नजर आता था।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!