|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली में छावनी: कनॉट प्लेस से मंडी हाउस तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में, अभिजीत दीपके और नेहा बोरा भी डिटेन

दिल्ली में शुक्रवार को उस समय भारी तनाव और पुलिस-प्रशासन की सख्ती देखने को मिली, जब सीजेपी द्वारा आयोजित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च और वामपंथी संगठनों के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कनॉट प्लेस

NRI Post Hindi Desk · 39 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली में छावनी: कनॉट प्लेस से मंडी हाउस तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में, अभिजीत दीपके और नेहा बोरा भी डिटेन
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली में शुक्रवार को उस समय भारी तनाव और पुलिस-प्रशासन की सख्ती देखने को मिली, जब सीजेपी द्वारा आयोजित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च और वामपंथी संगठनों के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कनॉट प्लेस से मंडी हाउस तक के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। दिल्ली पुलिस ने लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की प्रमुख नेहा बोरा भी शामिल हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से शाम 5 बजे तक कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ पहुंचने की अपील की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। सीजेपी ने यह मार्च मुख्य रूप से अपने नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित किया था, जबकि दूसरी ओर वामपंथी संगठनों ने मंडी हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का एलान किया था। प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस शुक्रवार की सुबह भारी पुलिस बल के साथ झंडेवालान में पहुंची, जहां दीपके रुके हुए थे। पुलिस ने दीपके को पहले नोटिस जारी करते हुए ऐसी गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया, जिससे आम जनता के अधिकारों पर असर पड़ सकता हो। इसके बाद भी जब दीपके कनॉट प्लेस की ओर बढ़ने के लिए बाहर निकले तो पुलिस ने उन्हें एहतियाती तौर पर हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस का कहना था कि कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है, इसके बाद भी मार्च का एलान किया गया है, इसलिए एहतियाती तौर पर उन्हें हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने सेंट्रल पार्क की घेराबंदी कर दी और वहां रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 और 17 अक्टूबर को भी सेंट्रल पार्क बंद रखा गया है। हालांकि इसके बाद भी कई प्रदर्शनकारी तिरंगे के साथ कनॉट प्लेस पर पहुंच गए और शांति भंग करने की वजह से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। वहीं दूसरी ओर मंडी हाउस के पास ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और वामपंथी संगठनों के सदस्यों का जमावड़ा देखने को मिला, जहां पुलिस ने एहतियात के तौर पर एआईएसए प्रमुख नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया। दोनों जगहों की सुरक्षा में लगभग 6 हजार जवान तैनात किए गए थे। एक ओर जहां प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदर्शन करना उनका हक है, वहीं दिल्ली पुलिस अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पाठ पढ़ा रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में सीजेपी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके कारण राजधानी के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजधानी के कनॉट प्लेस और मंडी हाउस जैसे व्यस्त इलाकों में आम जनजीवन पर भी असर पड़ा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!