|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दवाओं के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकारों से निगरानी प्लान मांगा

हाईकोर्ट ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए दवाओं की बिक्री और इस्तेमाल पर निगरानी का प्लान मांगा है। केंद्र, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से छह सप्ताह में जवाब मांगा गया है। ये एआई जनरेटेड प्रती

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दवाओं के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकारों से निगरानी प्लान मांगा
📷 NRI Post Hindi Desk

हाईकोर्ट ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए दवाओं की बिक्री और इस्तेमाल पर निगरानी का प्लान मांगा है। केंद्र, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से छह सप्ताह में जवाब मांगा गया है। ये एआई जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है। हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्यों से जवाब तलब किया। दवाओं के निर्माण से बिक्री तक निगरानी व्यवस्था मांगी। अदालत ने इसे महत्वपूर्ण मुद्दा माना है। दयानंद शर्मा, चंडीगढ़। बाजार में बिकने वाली दवाएं आखिर कहां से आईं, किस मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं और किस व्यक्ति को बेची गईं? दवाओं की इस पूरी कड़ी का हिसाब रखने के लिए क्या कोई प्रभावी व्यवस्था है? नशीली दवाओं के अवैध इस्तेमाल पर अंकुश लगाने से जुड़े इसी महत्वपूर्ण सवाल पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब तलब किया है। अदालत ने चारों पक्षों को दवाओं के निर्माण से लेकर उनकी बिक्री तक निगरानी रखने की व्यवस्था स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने संबंधित सरकारों को निर्देश दिया है कि संयुक्त सचिव स्तर के जिम्मेदार अधिकारी का विस्तृत शपथपत्र दाखिल किया जाए। इसमें स्पष्ट बताया जाए कि निर्मित दवाओं की आवाजाही का पूरा रिकॉर्ड रखने के लिए कौन सी प्रक्रिया और व्यवस्था अपनाई जा रही है, ताकि दवाओं का अनधिकृत इस्तेमाल रोका जा सके। अदालत ने इसके लिए छह सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2027 को होगी। याचिका में मुख्य रूप से 13 अक्टूबर को मानसा में हुई उस घटना का भी संदर्भ दिया गया है, जिसमें कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या हो गई थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया गया कि इस घटना की जांच राज्य सरकार पहले ही सीबीआई को सौंप चुकी है। इस पर खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि इस घटना को लेकर दायर एक अन्य याचिका पर अदालत पहले ही विचार करने से इंकार कर चुकी है, क्योंकि जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। हालांकि, याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत दवाओं के निर्माण और उनकी बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखने की वैधानिक व्यवस्था का पालन भी सुनिश्चित होना चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि नियमों के तहत निर्मित दवाओं के प्रत्येक बैच का रिकॉर्ड रखा जाना जरूरी है। दवा किस माध्यम से आगे बढ़ी और किसे बेची गई, इसका भी हिसाब होना चाहिए। मौजूदा व्यवस्था में मेडिकल स्टोर संचालक दवा बेचते समय चिकित्सक का पर्चा अपने पास रखते हैं, लेकिन केवल इस व्यवस्था से दवाओं की पूरी आवाजाही पर नजर रखना संभव नहीं हो पा रहा। कई बार रजिस्टरों में हेराफेरी होने की आशंका भी जताई गई। वकील ने सुझाव दिया कि एक ऐसी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, जिसमें मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाओं की बिक्री से संबंधित जानकारी निर्धारित सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करनी अनिवार्य हो। इसमें चिकित्सक के पर्चे सहित आवश्यक विवरण भी दर्ज किए जाएं। खंडपीठ ने दलीलों पर गौर करते हुए कहा कि याचिका में उठाया गया मुद्दा महत्वपूर्ण है। अदालत ने केंद्र, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन से इस संबंध में स्पष्ट जवाब मांगा है। अब इन चारों पक्षों को बताना होगा कि निर्मित दवाओं की पूरी कड़ी का पता रखने और उनके अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिए क्या प्रभावी तंत्र अपनाया जा सकता है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!